{"_id":"6619b56f1b19dd8f04069e64","slug":"administration-did-not-dispose-of-17-condom-vehicles-audit-objected-chandigarh-news-c-16-pkl1043-397166-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 17 कंडम गाड़ियों को प्रशासन ने नहीं किया डिस्पोज्ड ऑफ, ऑडिट ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 17 कंडम गाड़ियों को प्रशासन ने नहीं किया डिस्पोज्ड ऑफ, ऑडिट ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑडिट (सेंट्रल) चंडीगढ़ ने 2021-22 की ऑडिट एंड इंस्पेक्शन रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर सवाल उठाए हैं। ऑडिट ने कहा है कि विभाग ने बीते कुछ साल में कई वाहनों को कंडम घोषित किया लेकिन उन्हें डिस्पोज्ड ऑफ नहीं किया गया, जिसकी वजह से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है। ऑडिट ने पूर्व सलाहकार विजय देव समेत तीन पूर्व आईएएस अधिकारियों के विदेश दौरे के दौरान अतिरिक्त खर्च को लेकर भी सवाल उठाए हैं।डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑडिट (सेंट्रल) चंडीगढ़ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2021-22 के रिकॉर्ड की जांच के दौरान ऑडिट ने पाया है कि विभाग ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 में 17 वाहनों को कंडम घोषित कर दिया लेकिन उन्हें डिस्पोज्ड ऑफ करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया, जिसकी वजह से यह वाहन आज तक डिस्पोज्ड ऑफ नहीं हो सके। इन कंडम कारों को डिस्पोज्ड ऑफ नहीं करना, यह नियमों के विरुद्ध है। इसकी वजह से सरकारी खजाने को भी राजस्व का नुकसान हुआ है। इसके अलावा ऑडिट में यह भी पाया गया है कि विभाग ने करीब 6.16 लाख रुपये की परफॉर्मेंस बैंक गारंटी को वेरीफाई नहीं किया। ऑडिट ने रिपोर्ट में कहा है कि हरियाणा के गुरुग्राम के ठेकेदार कुमार बिल्डिंग फैसिलिटी और पंचकूला के टैनी रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को अगस्त 2021 को 23 एमटीएस और मार्च 2022 को दो स्टेनो सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। एक ठेकेदार ने 5.48 लाख और दूसरे ने 66.81 हजार रुपये की बैंक परफॉर्मेंस बैंक गारंटी दी लेकिन यह दोनों संबंधित बैंक से वेरीफाइड नहीं थे। ऑडिट की तरफ से जब यह मुद्दा उठाया गया तो विभाग ने उन्हें जवाब दिया कि नियमों की जानकारी की कमी होने की वजह से ठेकेदारों ने वेरीफाई नहीं कराया, जिसे जल्द ही वेरीफाई करा लिया जाएगा।
चीफ आर्किटेक्ट को निमंत्रण, फ्रांस पहुंच गए थे तीन आईएएस
ऑडिट ने अपनी रिपोर्ट में शहर के तीन पूर्व आईएएस अधिकारियों पर विदेश दौरे के दौरान अतिरिक्त खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं। इसमें पूर्व सलाहकार विजय देव, पूर्व गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और सचिव विक्रम देव दत्त का नाम शामिल है। ये तीनों अधिकारी वर्ष 2015 में ली कॉबूजिए को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फ्रांस गए थे। ऑडिट ने कहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण शहर के चीफ आर्किटेक्ट को आया था, जबकि पहुंच तीन आईएएस अधिकारी गए थे। उसमें भी विदेश जाने के लिए ऑडिट के अनुसार तीनों अधिकारियों ने ही एक-दूसरे के टूर को मंजूरी दे दी। वहां जाने के बाद अधिकारियों ने होटल की बुकिंग में बदलाव किया, जिसकी वजह से करीब छह लाख रुपये अतिरिक्त चंडीगढ़ प्रशासन को देना पड़ा था। विदेश यात्रा के लिए शुरुआत में करीब 19 लाख रुपये मंजूर किए गए थे जब यात्रा समाप्त हुई तो करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए। ऑडिट की आपत्ति के बाद यूटी प्रशासन में हंगामा मचा हुआ है।
यह वाहन कंडम लेकिन नहीं किए डिस्पोज्ड ऑफ
वाहन की जानकारी मॉडल
सीएच-01-जीए-4465 इनोवा
सीएच-01-जीए-4589 एल्टिस
सीएच-01-जीए-0023 एल्टिस
सीएच-01-जीए-7700 एल्टिस
सीएच-01-जी1-0096 इनोवा 2014
सीएच-01-जी1-0050 एल्टिस 2011
सीएच-01-जीए-0062 (पुराना नंबर) सीएच 01 जी1 0069
(वर्तमान संख्या) एल्टिस 2011
सीएच-01-जीए-0059 (पुराना नंबर) सीएच 01 जी1 4522
(वर्तमान संख्या) एल्टिस 2011
सीएच-01-जीए-0056 होंडा सिटी 2009
सीएच-01-जी1-0770 होंडा सिटी 2008
सीएच-01-जी1-0066 होंडा सिटी 2009
सीएच-01-जीए-5251 जीप
सीएच-01-जीए-0808 एंबेसडर
सीएच-01-जी1-6863 टोयोटा
सीएच-01-जीए-6521 एस्टीम
सीएच-01-जीए-5251 बोलेरो
सीएच-01-जीए-3265 एंबेसडर