{"_id":"605117d98ebc3e8d0334568e","slug":"administration-decision-ban-on-singers-in-club-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl4073765184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोरोना : और बढ़ी पाबंदियां, अब क्लब में गायकों को नहीं बुला सकेंगे मालिक, क्षमता से आधे लोगों को ही देना होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कोरोना : और बढ़ी पाबंदियां, अब क्लब में गायकों को नहीं बुला सकेंगे मालिक, क्षमता से आधे लोगों को ही देना होगा प्रवेश
Wed, 17 Mar 2021 02:10 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
बार, क्लब मालिकों के साथ बैठक करतीं एसडीएम (पूर्व) रुचि सिंह बेदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए मंगलवार को कुछ पाबंदियों की घोषणा की गई। एसडीएम (पूर्व) रुचि सिंह बेदी ने सेक्टर-7, 26 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के क्लब, बार, होटल और रेस्टोरेंट मालिकों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि बिना प्रशासन की मंजूरी के किसी भी गायक को क्लब में न बुलाएं। गायकों के आने की वजह से क्लब में काफी भीड़ होती है। इस भीड़ को कम करने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने पहले ही खुली जगह पर विवाह या अन्य किसी भी कार्यक्रम में 200 से ज्यादा और होटल के अंदर या हॉल में किसी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा रखी है। अब मंगलवार को यह फैसला लिया गया है कि होटल व रेस्टोरेंट में उपलब्ध आधी सीटों पर ही ग्राहकों को बैठने की अनुमति होगी। कोविड के खतरे को देखते हुए आधी सीटों को खाली रखा जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही बिना मास्क किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन अनिवार्य रहेगा। क्लबों को यह हिदायत दी गई है कि ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं। क्लब के अंदर प्रवेश देने से पहले प्रत्येक ग्राहक के शरीर का तापमान जांचा जाए और हाथ को अच्छी तरह से सैनिटाइज कराया जाए। हुक्का परोसने पर पहले से ही प्रतिबंध है, इसे सख्ती से लागू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
एसडीएम (पूर्व) रुचि सिंह बेदी ने क्लब, बार, होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को निर्देश दिए कि अगर उनकी तरफ से कोविड के दिशा-निर्देशों को लेकर लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि कोरोना के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें तभी इस महामारी से मुक्ति पाई जा सकती है।
वहीं अधिकारी चंडीगढ़ में रात्रि कर्फ्यू के हक में नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि रात के कर्फ्यू से कुछ खास लाभ नहीं होगा। उनका कहना है कि शहर में सक्रिय केस बढ़े हैं, इसकी बड़ी वजह लोगों द्वारा बरती गई लापरवाही है। लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।