फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ADGP said will not spare the person who killed home guard jawan

Kapurthala: एडीजीपी बोले- होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले को छोड़ेंगे नहीं, चाहे कितना ही ताकतवर हो

Wed, 29 Nov 2023 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Nov 2023 12:12 AM IST
सार

एडीजीपी ने कहा कि उस दिन निहंग गुट ने हथियार का इस्तेमाल कर पुलिस का नुकसान किया है। इस मामले में जो भी आरोपी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस मुलाजिम की मौत हुई है।

विज्ञापन
ADGP said will not spare the person who killed home guard jawan
एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। अगर किसी को यह लगता है कि वह ऊंची पहुंच के चलते सजा से बच जाएगा तो वह यह गलतफहमी मन से निकाल दे।

विज्ञापन


एडीजीपी ने कहा कि उस दिन निहंग गुट ने हथियार का इस्तेमाल कर पुलिस का नुकसान किया है। इस मामले में जो भी आरोपी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस मुलाजिम की मौत हुई है। यह कोई आसान बात नहीं है। पुलिस इस मामले को आसानी से नहीं छोड़ देगी। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता की निगरानी में डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह और एसएचओ सुल्तानपुर लोधी की एसआईटी मामले की तफ्तीश करके रिपोर्ट सौपेंगी। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से फायरिंग के बार-बार उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोई फायरिंग नहीं की है। पुलिस ने फायरिंग की होती तो दूसरी तरफ भी नुकसान होता। निहंग सिंह मुखी बाबा मान सिंह की भूमिका पर कहा कि एसआईटी के उनकी भूमिका की जांच करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर दोबारा कब्जे की कोशिश को उन्होंने सिरे से नकार दिया। एडीजीपी ढिल्लों ने कहा कि डीआईजी जालंधर रेंज एस. भूपति, एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है और इस समागम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। पुलिस व आमजन में जो गुरपर्व से लेकर आशंका बनी थी, उसे दूर करने के लिए पुलिस टीम कामयाब रही। इस मौके पर एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एसपी मुख्याल तेजबीर सिंह हुंदल, एसपी हरिंदर गिल व एसडीएम सुल्तानपुर लोधी जसप्रीत सिंह मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed