{"_id":"572700d94f1c1bff7a5cceb3","slug":"adg-mohammad-akeel-jat-andolan-jat-arrest-jat-reservation-haryana-police-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी बोले, गलत गिरफ्तारी का सबूत दें तो नपेंगे पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी बोले, गलत गिरफ्तारी का सबूत दें तो नपेंगे पुलिस कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Mon, 02 May 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
एडीजी अपराध एवं कानून-व्यवस्था मोहम्मद अकील
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी अपराध एवं कानून-व्यवस्था का कहना है कि यदि पुलिस ने आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में गलत गिरफ्तारी की है तो लोग सबूत पेश करें। इसके बाद संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एडीजी अपराध एवं कानून-व्यवस्था मोहम्मद अकील रविवार को आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में गिरफ्तार युवकों को रिहा करने के लिए शुरू किये गए जेल भरो आंदोलन से पहले कानून-व्यवस्था का जायजा लेने रोहतक पहुंचे थे। इस दौरान एडीजीपी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी। लेकिन यदि किसी ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। आईजी ऑफिस पहुंचकर एडीजी ने शहर में जेल भरो आंदोलन से पहले किए गए सुरक्षा के इंतजाम के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद वह जाट भवन सहित शहर के अन्य जगहों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने और उपद्रव मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। सूत्रों की मानें तो एडीजी सोमवार को भी शहर में रहेंगे।