फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adda Club became champion by defeating Siddharth Club

Chandigarh News: सिद्धार्थ क्लब को हराकर अड्डा क्लब बना चैंपियन

Mon, 03 Feb 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Adda Club became champion by defeating Siddharth Club
चंडीगढ़। दिव्या पब्लिक स्कूल सेक्टर-44 में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अड्डा क्रिकेट क्लब ने 101 रन से सिद्धार्थ क्रिकेट क्लब को फाइनल मुकाबले में हराकर चैंपियन बना।
विज्ञापन

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अड्डा क्रिकेट क्लब ने दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी खो दिए। तीसरे नंबर पर आए कमल भी 17 रन बनाकर चलते बने। नंबर चार और पांच पर आए हरविंदर नाबाद 42 गेंदों पर 84 रन व व जसपाल सिंह नाबाद 39 गेंदों पर 96 रन बनाकर उन्होंने 20 ओवर में टीम के स्कोर को तीन विकेट के नुकसान पर 229 रन पर पहुंचा दिया। गेंदबाजी में सिद्धार्थ क्लब के रितेश, सिद्धार्थ और सुशील ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

स्कोर का पीछा करते हुए सिद्धार्थ क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। मैच को 101 रन से हार गई। गुरबीर ने टीम के लिए सबसे अधिक 34 रन बनाए, सिद्धार्थ ने 26, उन्नत ने 20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अड्डा क्रिकेट क्लब के आनंद ने अपने चार ओवर में पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई, जबकि 1-1 विकेट जसपाल सिंह, कमल अरोड़ा, नयन जैन ओर चेतन शर्मा ने हासिल किया। जसपाल सिंह को मैच में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया, जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हरविंदर नैन को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article