{"_id":"58064ca74f1c1b562c703a52","slug":"add-teacher-piyush-pandey-will-change-akali-bjp-government-image-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे को लेकर पंजाब में हाय-तौबा, सरकार पहुंची ऐड गुरु के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे को लेकर पंजाब में हाय-तौबा, सरकार पहुंची ऐड गुरु के पास
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
ऐड गुरु के सहारे नशे का दाग धोएगी सरकार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार नशे को लेकर अपनी छवि सुधार नहीं पाई है। विपक्षी दलों के हमलावर रुख के कारण यह मुद्दा सरकार का पीछा नहीं छोड़ रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल को चिंता सताने लगी है कि कहीं यह निगेटिव इमेज चुनाव में नुकसानदेह साबित न हो। शिअद अब अपनी इमेज सुधारने के लिए जाने-माने ऐड गुरु पीयूष पांडे की सेवाएं लेने जा रही है।
ओएंडएम ऐड एजेंसी के साथ सरकार की बातचीत आखिरी दौर में है। ओएंडएम के को-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन व नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर पीयूष ने ही साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की जीत की पटकथा लिखी थी, लेकिन पंजाब में पीयूष की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि शिअद एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर से जूझ रहा है।
पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य नरेश गुजराल इस डील को अंतिम रूप देने में लगे हैं। नरेश ने अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि आजकल हर सियासी पार्टी किसी न किसी ऐड कंपनी की सेवाएं लेती है। शिअद भी ओएंडएम ऐड कंपनी को हायर करने जा रहा है, दो-तीन दिन में डील फाइनल होने की उम्मीद है।

जानिए कौन हैं पीयूष पांडे जिनपर पंजाब सरकार को इतना भरोसा है
ऐड गुरु के सहारे नशे का दाग धोएगी सरकार
कंपनी का रोल विधानसभा चुनाव से पहले सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों को सही ढंग से लोगों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने माना कि इस कैंपेन में नशे का मुद्दा भी शामिल होगा। सरकार ने नशे पर शिकंजा कसने को हरसंभव प्रयास किए, लेकिन विपक्ष के प्रचार की वजह से इस मुद्दे पर पार्टी की निगेटिव इमेज बन गई है।
ओएंडएम लोगों तक यह संदेश पहुंचाएगी कि सरकार ने नशे के मुद्दे पर क्या किया और क्या अच्छे कदम उठाए गए। सरकार की नशे के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है। वह पब्लिसिटी कैंपेने को एक प्रोफेशनल टच देगी। अकाली-भाजपा गठबंधन ने शांति और तरक्की का दशक दिया है।
इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में काफी काम किया है। रोड नेटवर्क मजबूत हुआ, बिजली सप्लाई में काफी सुधार हुआ। धार्मिक स्थलों की स्थिति में सुधार के साथ कई मेमोरियल बनाए गए। ओएंडएम बेहतर और प्रोफेशनल तरीके से यह बातें लोगों तक पहुंचाएगी।
कौन हैं पीयूष पांडे
ऐड गुरु पीयूष पांडे ओएंडएम ऐड एजेंसी के को-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। इसी साल सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया है। हाल ही में उन्होंने केंद्र सरकार के कैंपेन मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है, की थी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की कैंपेन की कमान संभाली थी। उन्होंने ही अबकी बार, मोदी सरकार का नारा दिया था, जिसने भाजपा को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया। पीयूष जानी-मानी गायिका इला अरुण के भाई हैं। कुछ साल पहले वह जॉन इब्राहिम और नरगिस फाकरी अभिनीत फिल्म मद्रास कैफे में कैबिनेट सेक्रेटरी की भूमिका में भी नजर आए थे।