{"_id":"be223b9bb0e27a16648736acded51784","slug":"acution-for-vip-number-january-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर चाहिए तो आएं यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर चाहिए तो आएं यहां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से 11 जनवरी को नई सीरीज सीएच-01-एडब्लू के वीआईपी नंबरों की नीलामी 11 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
इस बार भी आरएलए खुली नीलामी कराएगा और पहले से आवेदन नहीं मंगाए जाएंगे। इससे पहले आरएलए ने अक्तूबर में सीएच-01-एवी सीरीज के वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी की थी और इसका अच्छा रिस्पांस भी मिला था।
विज्ञापन
हालांकि, 0001 नंबर के लिए नीलामी दो दिन करानी पड़ी थी। पिछली सीरीज के दौरान आई सेटिंग की खबरों को देखते हुए आरएलए ने फैसला लिया है कि लोगों को मौके पर ही नंबरों के लिए बिड करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
इच्छुक लोगों से मौके पर ही ड्रॉफ्ट लिए जाएंगे। पुरानी प्रक्रिया में नई सीरीज के 270 नंबरों के लिए इच्छुक लोगों के आवेदन मांगे जाते थे।
आवेदन के साथ संबंधित नंबर के रिजर्व प्राइज की कीमत का ड्रॉफ्ट लगाना होता था। तय तिथि पर आरएलए हर आवेदक को बुलाकर उसे बिड करने के लिए कहता था, जो सबसे ज्यादा बोली लगाता था उसे नंबर अलाट हो जाता था।
इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी खामी यह सामने आ रही थी कि आवेदकों के बीच पहले ही सांठ-गांठ हो जा रही थी और बिड काफी कम लगाई जा रही थी।