फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   actress Sunny Leoni said secret of her private life, see video

सनी लियोनी ने बताए निजी जिंदगी के राज, देखिए वीडियो

Wed, 06 May 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 May 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
actress Sunny Leoni said secret of her private life, see video

सनी लियोनी अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिल में बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी का सबसे बड़ा राज बताया। दरअसल चंडीगढ़ के होटल ताज में रविवार को अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ के प्रमोशन के लिए पहुंची सनी ने कहा कि जिंदगी के छोटे फैसले भी कई बार बड़े साबित होते हैं।

विज्ञापन


यूएस में जब उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला तो वे सोच रहे थे करे या नहीं। फिर निर्णय लिया कि चलो करके देखते हैं। इंडिया आई, काम किया तो लाइफ चेंज हो गई। फिर फिल्में मिलने लगी।
विज्ञापन


परिवार पंजाबी था:
सनी ने कहा कि उनका परिवार टिपिकल पंजाबी था। फिल्मों के बारे में बात भी नहीं करते थे। वे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें पंजाबी फूड काफी पसंद है। आलू के परांठे और आम का अचार उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइफ में एंजल बनकर आए डेनियल

actress Sunny Leoni said secret of her private life, see video

सनी ने बताया कि पहले मां की मौत हो गई। फिर पापा को कैंसर हो गया। काफी बुरा समय था। फिर उनकी लाइफ में एंजल बनकर आए डेनियल। बुरे समय में मेरे पति डेनियल ने मुझे खूब प्यार दिया।

उन्होंने कहा कि मैं फिल्म एक्ट्रेस ना होती तो पीडिएट्रिक नर्स (छोटे बच्चों की देख रेख करने वाली नर्स) होती।  बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने बातचीत के दौरान बताया कि जब वह 18 साल की थी तो उन्होंने समाजसेवा का काम भी किया। नर्स जैसे दूसरों का ख्याल रखती हैं, वह उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

पहले सिर्फ सचिन को जानती थी: सनी को स्पोर्ट्स से जितना प्यार है शायद उतना प्यार किसी के साथ नहीं। वे बचपन से ही स्केटिंग और बास्केटबाल खेलती थीं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में आने के बाद क्रिकेट में रुचि हुई। उससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर को जानती थीं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed