{"_id":"486c50080a7dd5bd54c90d5e3c56c6c3","slug":"actress-harmanpreet-and-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में भी जलवे दिखाना चाहती है ये टीवी स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मों में भी जलवे दिखाना चाहती है ये टीवी स्टार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jan 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
एक्ट्रेस हरमनप्रीत कौर 2014 में पर्दे पर छा जाने को बेताब हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में कौर ने बताया कि नए साल में उनका मुख्य लक्ष्य फिल्में करना है। अगर उन्हें टीवी सीरियल या अन्य कोई भी रोल मिले तो वह उन्हें भी करेंगी।
उन्हें वह हर कैरेक्टर पसंद है जो वे रियल लाइफ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह हाल था कि न्यूज एंकर का कैरेक्टर मिलता था तो भी हिचकिचाहट होती थी।
विज्ञापन
उन्होंने सीरियल में भी काम किया था। नंदिनी ने उनको अलग पहचान बनाई। फिल्म ब्लैकहोम में काम करना उनका अच्छा अनुभव रहा।
कई आर्टिस्टों के साथ काम किया। वे पांच साल तक थिएटर भी कर चुकी है। कौर के मुताबिक थियेटर फिल्मों की सीढ़ी है।
ये है हरमनप्रीत कौर का प्रोफाइल
हरमनप्रीत कौर (पटियाला)
थिएटर आर्टिस्ट पांच साल
सपने सुहाने लड़कपन के-स्टेज शो
कैसा ये इश्क है-लाहौरी का किरदार
फीयर फाइल्स-जीटीवी
भूत आया-सोनी
ब्लैकहोम-फिल्म
नंदिनी-सोनी