फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actor Sonu Sood will help the Punjab flood victims

Punjab Flood: सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद, लिखा- पंजाब ने बहुत कुछ दिया, अब लौटाने का समय

Fri, 28 Jul 2023 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 12:19 AM IST
सार

ट्वीट में सोनू सूद ने अपनी बहन के साथ फोटो भी शेयर की। इस बीच मालविका ने भी अपने भाई सोनू सूद को टैग कर लिखा है- आओ पंजाब वासियों, पंजाब के लिए जुटें।

विज्ञापन
Actor Sonu Sood will help the Punjab flood victims
अभिनेता सोनू सूद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों को मदद का भरोसा दिया है। साथ ही अपनी संस्था का फोन नंबर जारी किया है। सोनू सूद ने लिखा है- मेरे प्यारे पंजाब, मेरा दिल तुम्हारे लिए दुखता है। चूंकि बाढ़ ने उस भूमि पर कहर बरपाया है, जिसने मुझे बड़ा किया है, ऐसे में मैं बेकार खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकता। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब इसे लौटने का समय आ गया है। 

विज्ञापन


आखिर में लिखा है कि साथ मिलकर इस तूफान का सामना करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और जरूरतमंद साथी पंजाबियों के लिए मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में सूद चैरिटी फाउंडेशन का एक नंबर 78886-75107 भी जारी किया है। साथ ही लिखा है कि कोई जरूरतमंद इस नंबर पर हमें एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजे। मदद उस तक पहुंचेगी। ट्वीट में उन्होंने अपनी बहन के साथ फोटो भी शेयर की है। इसी बीच मालविका ने भी अपने भाई सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा है- आओ पंजाब वासियों, पंजाब के लिए जुटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed