{"_id":"604279a78ebc3e76a253dbbe","slug":"active-corona-cases-of-punjab-5-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा कोरोना : पंजाब में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, सक्रिय मामले 6000 पार, नवांशहर में बिगड़े हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा कोरोना : पंजाब में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, सक्रिय मामले 6000 पार, नवांशहर में बिगड़े हालात
Sat, 06 Mar 2021 12:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अब कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 6661 पहुंच गई है। संक्रमण की दर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। 15 दिन में संक्रमण दर 1.3 से बढ़कर 3.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नवांशहर में हालात बेहद खराब हैं। यहां 921 एक्टिव केस हैं, यह पंजाब में सबसे अधिक संख्या है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना से 11 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पंजाब में 17 फरवरी के बाद कोरोना संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है। 17 फरवरी को सूबे में 341 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी लेकिन अब दो सप्ताह बाद पंजाब में संक्रमितों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। नमूनों की सकारात्मकता दर में तेजी से इजाफा हुआ है। अब दर 3.2 प्रतिशत हो गई है। एक्टिव केसों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 15 दिन में 50 प्रतिशत से ज्यादा की एक्टिव केसों में बढ़ोतरी हुई है। अब इनकी संख्या 6661 तक पहुंच गई है। जालंधर, लुधियाना, मोहाली, होशियारपुर और नवांशहर (एसबीएस नगर) इन पांच जिलों में सबसे अधिक संक्रमित मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
23609 वरिष्ठ नागरिकों ने लगवाया टीका
सूबे में अब तक 60 से अधिक उम्र के और 45 से अधिक उम्र वाले 23609 लोगों ने कोरोना का टीका लगाया है। पंजाब में अब तक 95872 स्वास्थ्य कर्मियों और 82499 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीके की पहली डोज लगवाई है। 45727 स्वास्थ्य कर्मियों और 1273 फ्रंट लाइन वर्कर टीके की दूसरी डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन
8 स्कूल 48 घंटों तक हुए बंद
जालंधर में 7 सरकारी और 1 गैर सरकारी स्कूल में 79 विद्यार्थी और 13 शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए शुक्रवार को 48 घंटे के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया। जिला प्रशासन ने स्कूल परिसर को सैनिटाइज कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।