फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activa hits pedestrian, dies during treatment

Chandigarh News: एक्टिवा ने राहगीर को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Thu, 09 May 2024 03:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Activa hits pedestrian, dies during treatment
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग रोड पर बीते मंगलवार को एक्टिवा चालक ने राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल राहगीर को सेक्टर-16 जीएमसीएच अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं होने के कारण उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने एक्टिवा नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में आईपीसी 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राहगीर व्यक्ति सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड क्रास कर रहा था। इसी दौरान दूसरी साइड से काफी तेजी में आई एक्टिवा सवार युवक ने सीधे टक्कर मार दी। राहगीर के सड़क पर गिरते ही चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर अन्य राहगीरों व वाहन चालकों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राहगीरों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन सिर में गहरी चोट के कारण घायल की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली एक्टिवा का नंबर निकाला और केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed