फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action will take against more than 200 officers and employees in registry fruad case in Haryana

हरियाणा में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा: 200 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, हो सकती है ये कार्रवाई

Sat, 19 Feb 2022 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Feb 2022 12:18 AM IST
सार

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस मामले में खुद कह चुके हैं कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Action will take against more than 200 officers and employees in registry fruad case in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में रजिस्ट्रियों के फर्जीवाड़े में 200 और अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरने वाली है। सरकार ने अंडर रूल 7 के तहत कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। इंक्रीमेंट रोकने से लेकर बर्खास्तगी तक संभव है। आदेश वित्तायुक्त पीके दास ने जारी किया है। दो मंडलों करनाल और गुरुग्राम के 234 अधिकारियों को इससे पहले चार्जशीट किया जा चुका है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार साल में 58 हजार से अधिक रजिस्ट्री नियमों के खिलाफ हुईं। नियमों के खिलाफ जाकर रजिस्ट्री करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या 400 से पार हो गई है। इनमें 125 तहसीलदार, 98 नायब कुल तहसीलदार, 96 रजिस्ट्री क्लर्क और 176 पटवारी शामिल हैं। कुछ जिलों से पटवारी और रजिस्ट्री क्लर्कों की संख्या की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। इससे पहले दो मंडलों के 234 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे। 
विज्ञापन


रोहतक, फरीदाबाद, अंबाला मंडल में 60 तहसीलदार और 55 नायब तहसीलदारों के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार 100 से अधिक रजिस्ट्री क्लर्क और पटवारियों की भी रिपोर्ट है। इस मामले को लेकर खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कह चुके हैं कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितनी रजिस्ट्री हुईं और कौन जिम्मेदार

                             अंबाला मंडल    

जिला  गलत रजिस्ट्री तहसीलदार  नायब तहसीलदार
अंबाला 347 03 08
कुुरुक्षेत्र 103 01 01
पंचकूला 02  - 02
यमुनानगर 2412  05 01

                          रोहतक मंडल
रोहतक 2637 05 04
झज्जर 2055 10 04
सोनीपत 5543 04 08
भिवानी  614 05 03
सिरसा 635 04 04
जींद 111 01 01

                          फरीदाबाद मंडल
फरीदाबाद 11565 09 13
नूंह 2760 09 05
पलवल  4033 05 03

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed