फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action will now be taken against doctors who do not prescribe generic medicines

Chandigarh News: जेनेरिक दवाएं न लिखने वाले डॉक्टरों पर अब होगी कार्रवाई

Wed, 17 May 2023 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Action will now be taken against doctors who do not prescribe generic medicines
चंडीगढ़। अस्पतालों में जेनेरिक दवा न लिखने वाले डॉक्टरों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में केंद्रीय महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अतुल गोयल ने निदेशक स्वास्थ्य को लिखित आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अस्पतालों में जेनेरिक दवाओं को प्रमोट करने का प्रयास व्यापक स्तर पर किया जाना चाहिए। इसके लिए तय किए गए मानकों की अनदेखी करने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव कम से कम आएं। डॉक्टरों को नई लॉचिंग के बारे में सिर्फ मेल के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएं। यह जानकारी स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि हालांकि इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन दो जनवरी को एडवाइजरी जारी कर चुका है। समय-समय में उस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता के लिए जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16 और पीजीआई में जन औषधि केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है। वहीं, डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी ब्रांडेड दवा लिखने पर उसका कारण अपनी डायरी में जरूर नोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed