फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action started .. Past service count will be of more than 150 teachers

कार्रवाई शुरू.. 150 से अधिक शिक्षकों की होगी पास्ट सर्विस काउंट

Tue, 21 Jul 2020 04:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Action started .. Past service count will be of more than 150 teachers
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) की ओर से पास्ट सर्विस काउंट का मुद्दा उठाया गया तो पीयू प्रशासन ने इस पर काम शुरू कर दिया। 150 से अधिक शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा। जैसे ही इनकी यह सर्विस वर्तमान सर्विस में काउंट होगी तो तमाम शिक्षकों के प्रमोशन हो जाएंगे जो वर्षों से इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दो से तीन माह में यह प्रकरण निपटा दिए जाएंगे। पीयू प्रशासन ने जिन अधिकारियों को जिम्मा दिया था उन्होंने फाइलें निकालकर जांच शुरू कर दी हैं। कुछ की जांच दूसरे राज्यों से मंगवाई गई है। उसका इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

पीयू में रेगुलर शिक्षकों की संख्या लगभग 650 है। इन शिक्षकों को समय समय पर प्रमोशन मिलते हैं जो आसान नहीं है। उसके लिए शिक्षकों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है। कई शिक्षक ऐसे हैं जो दूसरे विभागों में कार्यरत थे और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में आकर असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर ज्वाइनिंग ली थी। पूर्व की ज्वाइनिंग व पीयू की ज्वाइनिंग काल को जोड़कर देखें तो इन शिक्षकों का अनुभव काफी हो जाता है, लेकिन पास्ट सर्विस कई वर्षों से काउंट नहीं होने के कारण यह प्रमोशन नहीं ले पाए। हालांकि कुछ ही शिक्षकों को पहले लाभ दिया गया था। इन शिक्षकों ने कई बार यह मुद्दा उठाया, लेकिन सभी शिक्षकों का इसका लाभ नहीं दिया गया। कमेटी बनाई गई लेकिन समय समय पर निर्णय न हो पाने के कारण यह प्रकरण पेंडिंग होते चले गए। कई शिक्षक सेवानिवृत्ति की ओर हैं, लेकिन पास्ट सर्विस काउंट आज तक नहीं की गई। वह बुजुर्ग की श्रेणी में आ गए। उनके जूनियर उनसे सीनियर हो गए, लेकिन वह अभी असिस्टेंट प्रोफेसर ही हैं। इसी बीच पुटा ने यह मुद्दा फिर उठाया, जिस पर काम शुरू हो गया है। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed