फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action started against encroachment in the market

Chandigarh News: मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, 17 रेहड़िया कीं जब्त

Thu, 26 Dec 2024 01:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
Action started against encroachment in the market
चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंडी कमेटी की टीम ने अवैध रूप से लगाई गई 17 रेहड़ियां जब्त कर नगर निगम को सौंप दी हैं। कार्रवाई के बाद मंडी में अवैध रूप से दुकान लगाने वाले परेशान हैं। वहीं, मंडी कमेटी के अधिकारियों के अनुसार प्रशासन की ओर से अतिक्रमण पर रोक के लिए कार्रवाई करने की अनुमति मिलने के बाद अब वे अवैध दुकानों को हटाने पर फोकस करेंगे। क्योंकि जगह-जगह अवैध रूप से लगाई गई दुकानों के कारण मंडी के अंदर पार्किंग और आने जाने की व्यवस्था बेहद प्रभावित हो रही है। इससे दिन में कई बार मंडी के अंदर जाम की स्थिति भी बन रही है। इस कारण स्थाई दुकानदारों के साथ ही खरीदारों को परेशानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी कमेटी के पास इससे पहले तक अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने का अधिकार नहीं था। इस कारण मंडी के आला अधिकारियों ने इस संबंध में प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण पर काबू के लिए उचित कार्रवाई करने की अनुमति प्रदान की है।

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article