फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   action in food poisoning case at feeble minded children's home kapurthala, punjab,

आश्रम में फूड प्वाइजिंगः दो अफसरों पर गाज, एक निलंबित, एक चार्जशीट

Wed, 03 Aug 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपूरथला
अमर उजाला ब्यूरो, कपूरथला Updated Wed, 03 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
action in food poisoning case at feeble minded children's home kapurthala, punjab,
food poisoning - फोटो : amar ujala
सुखजीत मंदबुद्धि आश्रम में लापरवाही के कारण विषाक्त खाना खाने से दो दिन में एक-एक करके दो दिव्यांग बच्चों की मौत की गाज जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (डीएसएसओ) और आश्रम की अटेंडेंट पर गिरी है। 
विज्ञापन


सामाजिक सुरक्षा, स्त्री-बाल विकास विभाग के डायरेक्टर ने डीएसएसओ को निलंबित और अटेंडेंट को चार्जशीट किया है। योजना भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में सामाजिक सुरक्षा विभाग के डायरेक्टर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि जांच पड़ताल में लापरवाही सामने आई है। इन हालातों को देखते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गुलबर्ग लाल को निलंबित कर दिया गया है। कुक के छुट्टी पर होने के चलते उसकी जिम्मेदारी देख रही अटेंडेंट वीना रानी को चार्जशीट कर दिया गया है। 
विज्ञापन



 

डीएसएसओ को किया सस्पेंड

action in food poisoning case at feeble minded children's home kapurthala, punjab,
food poisoning - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि अमृतसर के मंदबुद्धि आश्रम की किरतप्रीत कौर को तत्काल प्रभाव से सुखजीत मंदबुद्धि आश्रम कपूरथला की सुपरिंटेंडेंट के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। जब तक इस पूरे मामले की जांच चल रही है तब तक जालंधर के डीएसएसओ दलविंदरजीत सिंह को कपूरथला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीएसएसओ के कहने पर अटेंडेंट वीना रानी के दान का खाना लेने पर उसे क्यों चार्जशीट किया गया है के जवाब में डायरेक्टर ने कहा कि डीएसएसओ को सस्पेंड किया गया है।

उससे तो विभागीय तौर पर पूछताछ की जाएगी। बच्चों की मौत के लिए डीएसएसओ पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई। इस पर डीसी कपूरथला जसकिरण सिंह ने कहा कि एसडीएम डा. मनदीप कौर की जांच भी लगभग मुकम्मल होने वाली है। रिपोर्ट मिलने के बाद अगर केस दर्ज करवाने की जरूरत पड़ी तो जिला प्रशासन उसे भी अमल में लाएगा। उन्होंने कहा कि सुखजीत आश्रम में पाई गई अनियमितताओं को डेढ़ माह में दूर कर दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि काम तो तीन माह पहले हो जाना था लेकिन पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के तबादलों के चलते अधर में लटक गया। दो दिन में काम पूरा हो जाएगा। नए खुले कमरों में बच्चों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed