फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action against obstructing duty assault search accused continues

ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में चार के खिलाफ कार्रवाई, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 11 Sep 2020 11:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Action against obstructing duty assault search accused continues
चंडीगढ़। रामदरबार फेस-1 में बीच सड़क खड़े चार युवकों ने डीआरडीओ में तैनात ड्राइवर की पिटाई कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने घायल कर्मचारी को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। सेक्टर-31 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ड्यूटी में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरेंदर पाल (28) ने बताया कि वह एयरफोर्स 3 बीआरएफ के डीआरडीओ दिहार बेस के लैब में रहता है। वह डीआरडीओ में बतौर ड्राइवर की ड्यूटी करता है। वीरवार शाम चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से मजदूरों को रामदरबार डीआरडीओ बिल्डिंग छोड़ने जा रहा था। रामदरबार फेस-1 स्थित एयरफोर्स मोड़ के पास पहुंचा तो तीन-चार युवक बीच सड़क पर खड़े थे। उन युवकों को सड़क से हटने के लिए कहा तो वह सभी अपशब्द बोलने लगे। इसके बाद युवकों ने रास्ता रोककर जबरन गाड़ी से नीचे उतारा और पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके सिर पर काफी चोटें आईं। उन युवकों ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। आसपास लोगों के जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed