फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action against 34 including seven deputy directors in Haryana who failed to stop stubble burning

Chandigarh : पराली जलाने से रोकने में असफल हरियाणा में सात उप निदेशकों समेत 34 पर कार्रवाई, मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 20 Oct 2023 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 06:16 AM IST
सार

इनमें शामिल कृषि विभाग के सात डिप्टी डायरेक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक एसडीओ, 14 पटवारी और 10 कृषि अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन
Action against 34 including seven deputy directors in Haryana who failed to stop stubble burning
अमृतसर में जल रही पराली। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में नाकाम 34 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें शामिल कृषि विभाग के सात डिप्टी डायरेक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक एसडीओ, 14 पटवारी और 10 कृषि अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा फतेहाबाद के कृषि पर्यवेक्षक व सहायक टीम प्रबंधक को काम में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई उन जिलों में की गई है, जहां पराली जलने की घटनाएं ज्यादा आ रही थीं। पिछले दिनों में पराली जलाने की घटनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने उन अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जहां पराली जलने की ज्यादा घटनाएं सामने आ रही थीं। हरियाणा में पराली जलाने के अब तक 554 मामले सामने आ चुके हैं। काफी प्रयासों के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। सबसे ज्यादा केण् कैथल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और अंबाला में पकड़े जा रहे हैं। शासन ने इन्हीं जिलों के डिप्टी डायरेक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  
विज्ञापन


अब तक 15 लाख का जुर्माना
आदतन पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक 554 जगह पराली जलाने वालों पर 15 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना लगाया जा चुका है। विभाग को सैटेलाइट के माध्यम से अब तक 554 जगह पराली जलाने की सूचना मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed