{"_id":"c1445eef5698abc977fc702e0cd0c222","slug":"act-implementation-in-the-co-operation-of-travel-agents","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून लागू करने में सहयोग करेंगे ट्रेवल एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून लागू करने में सहयोग करेंगे ट्रेवल एजेंट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jan 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेवल एजेंटों ने राज्य सरकार द्वारा लागू किए नए कानून को लागू करने में हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है।
पंजाब ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ कंसल्टेंट्स फॉर ओवरसीज स्टडीज का दल कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से मिला।
उन्होंने नए कानून के तहत ट्रेवल एजेंटों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित सुझाव भी दिए।
मजीठिया ने कहा कि कानून बनाने का मकसद उन गलत लोगों की पहचान करना है जो भोले-भाले लोगों को ठगते हैं।
गलत विज्ञापन देकर उन्हें प्रलोभित करते हैं।
सरकार ने कई पहलुओं पर विचार करके ही यह कानून बनाया है ताकि सही लोगों का नुकसान न हो।
ट्रेवल इंडस्ट्री के सहयोग से ही कानून सही मायनों में लागू हो सकेगा।
मीटिंग के दौरान सदस्यों ने कई मांगें भी रखीं।
मजीठिया ने उन्हें भरोसा दिया कि वह उनकी मांगों को सीएम व डिप्टी सीएम के सामने रखेंगे।
इससे पहले प्रमुख सचिव डीएस बैंस ने एजेंटों को नए कानून की जानकारी दी।