फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Acid attack victim topped in school in CBSE 10th exam in Chandigarh

सफलता की कहानी: 3 साल की उम्र में एसिड अटैक में गवाईं आंखें, अब 10वीं में किया टॉप, IAS बनना कैफी की ख्वाहिश

Sat, 13 May 2023 12:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 May 2023 12:17 AM IST
सार

कैफी ने बताया कि उनका परिवार हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला है। उनके पिता पवन चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में हरियाणा सरकार के एक विभाग में चपरासी हैं जबकि मां सुमन हाउस वाइफ हैं। कैफी ने बताया कि उसके साथ जो घटना घटी वह हिसार में घटी थी, जिस वक्त हादसा हुआ था, उस दिन होली थी।

विज्ञापन
Acid attack victim topped in school in CBSE 10th exam in Chandigarh
अपने माता-पिता के साथ कैफी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जब मैं तीन वर्ष की थी तो परिवार से रंजिश रखने वालों ने मेरे ऊपर एसिड फेंक दिया। मेरा चेहरा खराब हो गया और आंखों की रोशनी चली गई। तीन साल तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चला लेकिन मैं दोबारा दुनिया नहीं देख पाई। जब आठ वर्ष की हुई तो माता-पिता ने पहली कक्षा में एडमिशन दिलाया। यह कहना है चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ब्लाइंड स्कूल की छात्रा कैफी का। कैफी ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 95.20 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया है।

विज्ञापन


कैफी ने बताया कि उनका परिवार हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला है। उनके पिता पवन चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में हरियाणा सरकार के एक विभाग में चपरासी हैं जबकि मां सुमन हाउस वाइफ हैं। कैफी ने बताया कि उसके साथ जो घटना घटी वह हिसार में घटी थी, जिस वक्त हादसा हुआ था, उस दिन होली थी। मैं अपने अंकल के घर के बाहर उनके साथ बैठी थी। 
विज्ञापन


गांव में हमारे परिवार से रंजिश रखने वाले कुछ लोगों आए तो मेरे अंकल ने सोचा कि वह शायद होली का रंग लगाने आए हैं लेकिन उन लोगों ने पास आते ही मेरे ऊपर एसिड फेंक दिया। उससे मेरा चेहरा हमेशा के लिए खराब हो गया और मेरी आंखों की रोशनी भी चली गई। इस घटना ने मेरा पूरा जीवन खराब कर दिया। इस सबके बावजूद पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हूं। भविष्य में आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed