फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused robbed attacked auto driver arrested accused committed crime

ऑटो चालक पर हमला कर लूटपाथ करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, बीते 2 अगस्त को आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 11 Aug 2020 12:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
accused robbed attacked auto driver arrested accused committed crime
चंडीगढ़। बीते 2 अगस्त की रात धनास स्थित मिल्क कॉलोनी निवासी ऑटो चालक के सिर पर ईंट से हमला कर लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-38वेस्ट निवासी रजत सिंह (19) और सेक्टर-38/ए निवासी रोहित (21) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल व जरूरी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धनास स्थित मिल्क कॉलोनी के मकान नंबर-316 निवासी संजय कुमार ने शिकायत में बताया था कि वह ऑटो चालक है। बीते 2 अगस्त को रात करीब 10.30 बजे वह अपने आटो नंबर (सीएच-04के-4742) पर घर की ओर जा रहा था। सेक्टर-25/38 लाइट प्वांइट पर पहुंचा तो दो युवकों ने उसे रुकने का इशारा कर रोक लिया। दोनों धनास जाने के लिए उसके ऑटो में बैठ गए। सेक्टर-38 वेस्ट के गौशाला टर्न के पास पहुंचा तो दोनों युवकों ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में आधार कार्ड, पेन कार्ड व 500 रुपए थे। शिकायत के आधार पर मलोया थाना प्रभारी रंजीत सिंह की अगुवाई में एक आरोपी रजत को गुप्त सूचना पर शाहपुर लाइट प्वांइट और दूसरे आरोपी रोहित को डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों से संजय का मोबाइल व जरूरी दस्तावेज बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि रजत का पिछला कोई आपराधिक मामला नहीं है जबकि आरोपी रोहित को सेक्टर-39 थाना पुलिस झपटमारी के दो केसों में पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed