{"_id":"5bb7a3e4867a55352b65fb88","slug":"accused-of-rewari-sexual-harassment-are-present-in-court-by-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी गैंगरेपः आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में हुई पेशी, 17 अक्टूबर को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी गैंगरेपः आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में हुई पेशी, 17 अक्टूबर को अगली सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनीना (महेंद्रगढ़)
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
तीनों आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपियों की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कनीना एसडीजेएम पीयूष शर्मा की कोर्ट में पेशी हुई। आरोपी पंकज फौजी, पीड़िता का उपचार करने वाले डॉ. संजीव कुमार, कोठड़े के मालिक दीनदयाल और मनीष को नारनौल जेल में कैमरे के समक्ष खड़ा कर दिया गया। एसडीजेएम पीयूष शर्मा ने वीडियो के जरिए आरोपियों को देखकर अगली तारीख 17 अक्तूबर दे दी है।
विज्ञापन
सरकारी अधिवक्ता सुधीर कुमार ने बताया कि उक्त मामले में आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। 17 अक्तूबर की अगली तारीख निर्धारित की गई है। दूसरे मुख्य आरोपी निशु फौगाट दूसरे छेड़छाड़ के मामले में संलिप्त पाए जाने के कारण नाहड़ पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर ले रखा है। अब उसकी पेशी 17 अक्तूबर को वीसी के जरिए होगी। अधिवक्ता ने बताया कि जिन संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है, उनके तहत अभी जमानत नहीं बनती। इसलिए आरोपियों की ओर से किसी ने जमानत याचिका नहीं लगाई।
विज्ञापन
बता दें कि 12 सितंबर को उक्त तीनों आरोपी कोचिंग में पढ़ाई करने वाली छात्रा को कुएं पर बने कोठड़े पर ले गए थे। जहां पर तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद कनीना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वारदात के 10 से 15 दिन बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन