फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of murder of girlfriend in Sky Hotel out of custody

स्काई होटल में प्रेमिका के मर्डर का आरोपी गिरफ्त से बाहर

Tue, 07 Jan 2020 06:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of girlfriend in Sky Hotel out of custody
चंडीगढ़। बीती पहली जनवरी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में स्काई होटल के कमरा नंबर-301 में नर्स की लाश मिली थी। इस मामले में आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वारदात को हफ्ता बीत चुका है, इसके बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस आरोपी मनिंदर को दबोचने के लिए उसके घर समेत रिश्तेदारों के घरों में भी छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करने में जुटी है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीजीआई में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही नर्स सरबजीत कौर की इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के स्काई होटल में गले में सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात का पता उस वक्त लगा जब एक जनवरी की दोपहर दोपहर 12 बजे तय शेड्यूल के मुताबिक चेकआउट करना था। जब होटल कर्मियों ने दरवाजा खोला तो सरबजीत का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस जांच में सेक्टर-30 निवासी 31 साल के मनिंदर ने 30 दिसंबर की शाम दो दिनों के लिए होटल में कमरा बुक कराया था। फुटेज से सामने आया है कि दोनों इकट्ठे होटल के कमरे में गए थे। इसी रात 11.56 बजे मनिंदर होटल से फरार हो गया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2010 में भी आरोपी मनिंदर ने हरियाणा में करनाल लेक के पास अपनी पहली प्रेमिका की भी इसी तरीके से गला काट कर हत्या की थी। सदर करनाल थाना पुलिस ने उस समय मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। करीब साढ़े 5 साल सजा काटने के बाद मनिंदर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। सरबजीत कौर पिछले दो साल से आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी और वह अपने घरवालों से मनिंदर से शादी की बात कर चुकी थी, लेकिन आपस में एक ही जाति होने की वजह से परिवार नहीं माना था। 26 दिसंबर को पीजीआई में सरबजीत कौर तीन महीने के लिए नर्सिंग की ट्रेनिंग पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed