फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused in government work obstructed acquitted

सरकारी काम में बाधा डालने वाला आरोपी बरी

Fri, 10 Jan 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused in government work obstructed acquitted
चंडीगढ़। सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालकर हमला करने के मामले में जिला अदालत ने राम दरबार निवासी राकेश को बरी कर दिया। बचाव पक्ष के वकील गौरव अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है और इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अपने पहले दिए बयान से मुकर गई, जिसके आधार पर आरोपी को बरी कर दिया गया। उसने अदालत में कहा कि उसने कभी पुलिस को फोन नहीं किया। झगड़ा उसके और उसके पति के बीच हुआ है। पुलिस ने उन्हें मामले में झूठा फंसाया है और उन्हें परेशान कर रही है।
विज्ञापन

मामला 25 जनवरी, 2017 का है। पुलिस को रामदरबार में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। उसके बाद एसआई राजबीर सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां शालू नाम की एक महिला ने उन्हें बताया कि उसका पति उसे पीट रहा था। इस दौरान महिला के पति राकेश ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान राकेश ने एसआई राजबीर सिंह की वर्दी की शर्ट के दो बटन तोड़ दिए। राकेश ने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed