फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused escaped from Shimla police custody in Manimajra

Chandigarh News: शिमला पुलिस की हिरासत से मनीमाजरा में भागा आरोपी

Sun, 01 Oct 2023 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused escaped from Shimla police custody in Manimajra
मनीमाजरा। दिल्ली से शिमला जा रही हिमाचल पुलिस की हिरासत से एक मुजरिम फरार हो गया है। एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार आरोपी मनीमाजरा मोटर मार्केट से उस समय भाग निकला, जब पुलिस गाड़ी का पंक्चर लगवाने के लिए रुकी थी। जानकारी के मुताबिक साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित आंबेडकर नगर निवासी विवेक चौहान नामक आरोपी को लेकर पुलिस कर्मचारी शिमला जा रहे थे। शुक्रवार देर रात 10 बजे उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इसकी रिपेयर के लिए वे मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में रुके थे। इसी बीच पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर आरोपी विवेक चौहान फरार हो गया। शिमला पुलिस के एएसआई करम सिंह और कांस्टेबल मनीष ने उसे मोटर मार्केट और आसपास एरिया में ढूंढने का प्रयास किया लेकिन आरोपी का पता न चलने पर मनीमाजरा पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने विवेक चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed