{"_id":"6517e569cb59c0aa160a99fc","slug":"accused-escaped-from-custody-of-himachal-pardesh-police-while-going-from-delhi-to-shimla-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: हिमाचल पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी, मनीमाजरा में गाड़ी रिपेयरिंग के लिए रुके थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: हिमाचल पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी, मनीमाजरा में गाड़ी रिपेयरिंग के लिए रुके थे
Sat, 30 Sep 2023 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:37 PM IST
सार
दिल्ली से शिमला जा रही टीम की गाड़ी का टायर शुक्रवार देर रात पंचर हो गया। उसकी रिपेयर करने के लिए वह मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में आए। वहां पर हिमाचल पुलिस के कर्मचारियों को चकमा देकर विवेक चौहान फरार हो गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से शिमला जा रही हिमाचल पुलिस की कस्टडी से एक मुजरिम फरार हो गया है। एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार यह मुजरिम मनीमाजरा मोटर मार्केट में शिमला पुलिस के कब्जे से फरार हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल पुलिस जिला शिमला के थाना कोटखाई के पुलिस कर्मचारी साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित अंबेडकर नगर निवासी विवेक चौहान को लेकर दिल्ली से शिमला जा रहे थे। शुक्रवार देर रात उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। उसकी रिपेयर करने के लिए वह मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में आए। वहां पर हिमाचल पुलिस के कर्मचारियों को चकमा देकर विवेक चौहान फरार हो गया।
शिमला पुलिस के एएसआई करम सिंह और कांस्टेबल मनीष ने अपने स्तर पर मोटर मार्केट और आसपास एरिया में ढूंढने का प्रयास किया। पूरी रात विवेक चौहान के न मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत मनीमाजरा थाने में दर्ज करवाई है। इसके बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने शिमला पुलिस के कर्मचारियों की शिकायत पर विवेक चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।