फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused Daljit's statement recorded, Sanjiv Mahajan's narco test decision today

करोड़ों की कोठी हड़पने का मामला : आरोपी दलजीत के बयान दर्ज, संजीव महाजन के नारको टेस्ट पर फैसला आज

Tue, 25 May 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Accused Daljit's statement recorded, Sanjiv Mahajan's narco test decision today
चंडीगढ़। सेक्टर 37 की कोठी हड़पने के मामले में सोमवार को आरोपी दलजीत सिंह उर्फ रूबल केेे जिला अदालत में 164 के बयान दर्ज किए गए। सूत्रों का कहना है कि दलजीत नेेे यह स्वीकारा है कि उसने आरोपियों का साथ दिया था। उधर, सुरजीत बाउंसर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए संजीव महाजन के नारको टेस्ट पर मंगलवार को फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि दलजीत सिंह ने चार पेज में अपने बयान दर्ज कराए हैं। दलजीत सिंह पर सुरजीत बाउंसर के साथ अन्य आरोपियों को राहुल मेहता के बारे में जानकारी देने का आरोप है। उसके बाद ही सभी आरोपियों ने कोठी को हड़पने की योजना बनाई थी। आरोपी दलजीत ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर 10 दिन के लिए मंजूरी दी गई है। पुलिस ने दलजीत सिंह की याचिका पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी। इसकेेे बाद चर्चा में यह बात भी आई थी कि पुलिस दलजीत को मामले में गवाह बना सकती है। अब 4 जून को अदालत फैसला सुनाएगी कि दलजीत को गिरफ्तार किया जाए या नहीं।
विज्ञापन

महाजन समेत चार आरोपी सलाखों में
मामले के कई आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। संजीव महाजन, राजदीप सिंह, मनीष गुप्ता और सतपाल डागर को पुलिस जेल भेज चुकी है। मनीष गुप्ता को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वहीं सतपाल डागर ने भी जमानत याचिका दायर की हुई है, जिस पर 31 मई को फैसला होगा। सुरजीत बाउंसर की हत्या मामले में भी पुलिस संजीव महाजन का दो दिन का रिमांड ले चुकी है। उसके नारको टेस्ट पर मंगलवार को फैसला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed