फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused arrested for stealing jewelery and cash from a house in Chandigarh

Chandigarh News: चंडीगढ़ के एक घर से गहने और नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing jewelery and cash from a house in Chandigarh
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच ने एक घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी के आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। प्रांरभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरियां करता था।
विज्ञापन



सेक्टर-39-बी निवासी राजीव कौशल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 11 अप्रैल की रात में उनके घर में किसी अज्ञात ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारी से सोने की कान की दो जोड़ी बालियां, 4 चेन, 2 किट्टी सेट, 2 चूड़ियां, 2 कंगन, 3 बड़ी अंगूठियां, 3 छोटी अंगूठियां, 4 जोड़ी टाप्स, डायमंड आइटम में 1 किट्टी सेट बिना चेन, 2 जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी जबकि चांदी के सामान में 3 जोड़ी पायल, 7 चांदी के सिक्के, 3 छोटे गिलास, 6 कटोरी, 2 चम्मच, 1 कमरबंद व करीब 35 हजार रुपये की नकदी सहित 256 जीबी की एक हार्ड ड्राइव, एसबीआई बैंक का एक एटीएम कार्ड और एक वॉलेट के साथ एक मोबाइल फोन ले गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पूछताछ में किया वारदात का खुलासा



आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ड्रम मास्टर का काम करता है। नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए सोने, हीरे, चांदी के आभूषण चुराए। पुलिस आरोपी को सारंगपुर स्थित मारबल टाइल मार्केट में लेकर पहुंची, जहां आरोपी ने चोरी किए गए गहने छिपाए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गहने बरामद कर लिए जबकि अभी नकदी बरामद करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: जांच टीम की ओर से गिरफ्तार किया गया चोरी का आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed