फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   According to the scheme, the policy had to be made soon, but the officials did not pay attention

Chandigarh News: स्कीम के अनुसार जल्द बनानी थी पॉलिसी, अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान

Fri, 07 Feb 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
According to the scheme, the policy had to be made soon, but the officials did not pay attention
चंडीगढ़। शहर में पुनर्वास योजनाओं के तहत बने मकानों का मालिकाना हक देने को लेकर केंद्र सरकार के इन्कार से शहरवासी हैरान हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि स्मॉल फ्लैट्स स्कीम-2006 के खंड 20 में साफ-साफ मालिकाना हक देने की बात लिखी गई है। उसमें यह भी है कि प्रशासन को इस संबंध में जल्द से जल्द पॉलिसी बनानी थी लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक पॉलिसी नहीं बनी है।
विज्ञापन

रिहैबिलिटेशन कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन-38वेस्ट के महासचिव व वकील जीवाराज ने कहा कि 2006 की स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत लाभार्थियों को मासिक किराए के आधार पर फ्लैट आवंटित किए गए थे, जिसमें बाद में स्वामित्व देने का प्रावधान था। बताया कि स्कीम के खंड-20 में लिखा है कि सक्षम प्राधिकरण जल्द से जल्द एक अलग योजना तैयार करेगा, जो उन लाइसेंसधारकों के लिए विकल्प प्रदान करेगी, जो लगातार और वैध रूप से 20 वर्षों से फ्लैटों में रह रहे हैं ताकि वे संपत्ति के वास्तविक मूल्य को दर्शाने वाली कीमतों पर इन फ्लैटों को खरीद सकें। हालांकि, अब तक सक्षम प्राधिकारी-सचिव चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा स्वामित्व प्रदान करने की कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। लाभार्थियों को उम्मीद थी कि वे वर्षों से रह रहे फ्लैट्स के कानूनी मालिक बन जाएंगे लेकिन योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। प्रशासनिक स्तर पर इस मामले में ठोस कार्रवाई न होने के कारण हजारों परिवार अनिश्चितता में हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का फूंकेंगे पुतलाः रामचंदर यादव
आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ यूथ प्रेसिडेंट पार्षद रामचंदर यादव ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि गरीब लोगों को मालिकाना हक मिले। ये पूंजीपतियों की सरकार है। इसके अलावा यादव ने चंडीगढ़ भाजपा यूनिट पर भी सवाल उठाया जिसमें चंडीगढ़ की पूर्व सांसद किरण खेर, संजय टंडन सहित कई नेताओं ने लोगों को गुमराह किया और हमेशा ये कहते रहे कि कॉलोनियों में रहने वालों को उनका मालिकाना हक मिलेगा। कहा कि भाजपा के नेता मालिकाना हक देने के नाम पर लोगों से फॉर्म जमा करवाए और यहां तक कि इसका जश्न मनाने के लिए मिठाई बांटकर कॉलोनी निवासियों को गुमराह किया। यादव ने कहा कि वह वार्ड में भाजपा नेताओं का पुतला फूंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed