{"_id":"9f252c5254a25efc2c4635ea03076d25","slug":"accident-of-central-school-bus-9-girl-students-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल स्कूल की बस पलटी, 9 छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल स्कूल की बस पलटी, 9 छात्राएं घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Mon, 24 Nov 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को टूर से लेकर आ रही सेंट्रल स्कूल की बस पंजाब के सरदुलगढ़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रविवार रात करीब दस बजे हुआ। सरदुलगढ़ के पास गांव फत्ता के महेशगिरी पॉलिटेक्नीक कॉलेज के पास यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
सामने से आ रही नरमा से भरी ट्रॉली को साइड देने के लिए जब बस सड़क से नीचे उतारी तो ट्रॉली ने भी सड़क से नीचे उतरते हुए बस को सामने से टक्कर मार दी जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
छात्राओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे किसान मक्खन सिंह, राम सिंह, गुरमेल ने छात्राओं का शोर सुना तो वह दौड़कर घटना स्थल पर आए और बस का शीशा तोड़कर छात्राओं को बाहर निकाला। इसी दौरान पास से गुजर रही पीआरटीसी की बस के ड्राइवर ओमप्रकाश और कंडक्टर जावेद गर्ग ने एंबुलेंस को फोन किया और घायलों को डिस्पेंसरी तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
इस हादसे में करीब नौ छात्राएं घायल हुई हैं जिसमें अमनदीप कौर, वंदना, पुष्पा, मनप्रीत कौर, अमीषा, सोफिया, वरना और दो अन्य छात्राएं शामिल हैं। कुछ समय पश्चात मौके पर सेंट्रल स्कूल के मैनेजमेंट के सचिव सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल जाना।
परिजन रात को ही हुए रवाना
घायल छात्राओं के माता-पिता को रात को ही इस हादसे की जानकारी दे दी गईं। रात में ही घायलों के माता-पिता सरदुलगढ की ओर रवाना हो गए। छात्राओं के सही सलामत देखकर उनकी जान में जान आई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ जसकरण सिंह मौके पर पहुंचे और घायल छात्राओं के बयान के आधार पर फरार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।