फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in chandigarh, collision between car and bike

चंडीगढ़ में कार से बाइक सवार ऐसे टकराया, सब चौंके

Tue, 24 Feb 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Feb 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
accident in chandigarh, collision between car and bike

ट्रांसपोर्ट चौक पर देर रात एक कार की टक्कर से बाइक सवार हवा में 9 फुट उछल कर 15 फुट दूर दूसरी सड़क पर जा गिरा। बाइक सवार को गंभीर हालत में जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मौके से स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में लेकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पंचकूला सेक्टर-10 निवासी प्रापर्टी डीलर राकेश कुमार सोमवार रात 11 बजे डिजायर कार से चंडीगढ़ से पंचकूला जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट चौक पर मनीमाजरा की ओर से ट्रिब्यून चौक की ओर मुड़ रहे एक बाइक सवार से टक्कर हो गई।

विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

accident in chandigarh, collision between car and bike

कार और बाइक बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कार के बोनट से टकराया और हवा में उछल कर दूसरी ओर की सड़क पर जाकर गिरा।

खबर लिखे जाने तक बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई थी। सेक्टर-26 थाना प्रभारी दिलावरी के अनुसार चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

उसकी जांच के बाद पता चलेगा कि कौन रेड लाइट क्रास कर रहा था और दोनों की स्पीड क्या थी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed