फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in Chandigarh building collapses in Sector 17

चंडीगढ़ में हादसा: सेक्टर 17 में भरभराकर गिरी होटल की इमारत, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Mon, 06 Jan 2025 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 12:40 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में बने महफिल होटल में कुछ दिन पहले काम चल रहा था। इस दौरान तीन पिलर्स में दरारें आ गई थी। पुलिस ने बिल्डिंग की तरफ आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया था। 

विज्ञापन
accident in Chandigarh building collapses in Sector 17
चंडीगढ़ में गिरी इमारत - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में डीसी ऑफिस से कुछ कदमों की दूरी पर स्थित महफिल होटल की बिल्डिंग सुबह करीब सात बजे गिर गई। पास में परांठे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति ने पुलिस को इस बारे में बताया। हालांकि यह बिल्डिंग खाली थी और इस तरफ जाने वाले रास्ते को भी पुलिस ने पहले ही बंद किया हुआ था। इमारत गिरने का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन




महफिल होटल पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का था। सात महीने पहले ही चार-पांच लोगों ने पार्टनरशिप में इसे खरीदा था।

करीब एक सप्ताह पहले बिल्डिंग के पिलर्स में दरारें आ गई थी। दरअसल होटल के अंदर चल रहे काम के दौरान तीन पिलर्स में अचानक क्रैक आ गया था। इसकी वजह से साथ के बिल्डिंगों में काम कर रहे लोगों ने झटके महसूस किए। तुरंत मौके पर पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने इस बिल्डिंग की तरफ आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया था। मौके पर कई पुलिस कर्मचारी तैनात कर बैरिकेडिंग की गई थी। 
विज्ञापन




सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने भी माैके पर पहुंचकर इमारत का मुआयना किया था। बिल्डिंग का प्रेशर इन तीनों पिलर्स पर काफी ज्यादा था जिसके कारण इनमें दरारें आई थी। अफसरों का कहना था कि दरारों से बिल्डिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा क्योंकि अन्य सभी पिलर मजबूत हैं। लेकिन रविवार रात बिल्डिंग गिरने से अफसरों के दावों की भी हवा निकल गई है। पुलिस ने एहतियातन बिल्डिंग की तरफ जाने वाले रास्ते को पहले से ही बंद करके रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed