फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident, Bus-Tractor-trolley accident, injured, chandigarh-rajpura road, PRTC Bus, punjab,

बस और ट्रैक्टर-ट्राली की भयंकर भिड़ंत, चंडीगढ़ से पातड़ां जा रही थी बस

Thu, 28 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Updated Thu, 28 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
accident, Bus-Tractor-trolley accident, injured, chandigarh-rajpura road, PRTC Bus, punjab,
Bus Accident - फोटो : amar ujala
राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर पच्चीस दर्रे (गंदा नाला) के पुल के नजदीक बुधवार सुबह करीब आठ बजे पीआरटीसी बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर व बस चालक के अलावा बस की 16 सवारियां घायल हो गईं। जनसुआ पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक थानेदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि सुबह चंडीगढ़ से पातड़ां जा रही पीआरटीसी की बस बरसाती नाले के पुल पर बेकाबू होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के साथ टकरा गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि 30 फुट गहरे नाले में गिरने से बच गए

accident, Bus-Tractor-trolley accident, injured, chandigarh-rajpura road, PRTC Bus, punjab,
Bus Accident - फोटो : amar ujala
गनीमत रही कि सड़क को छह मार्गी बनाने के लिए इस पुल के साथ एक पुल और निर्माण अधीन है। दोनों वाहन उसके साथ टकरा कर 30 फुट गहरे नाले में गिरने से बच गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बलजिंदर सिंह निवासी गांव जंडोली राजपुरा और बस चालक सविंदर सिंह निवासी तरनतारन गंभीर जख्मी हो गए। बस की 16 के करीब सवारियां घायल हो गईं।  उनको राजपुरा के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed