फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ACB teams engaged in search of IAS Vijay Dahiya

कौशल मिशन में भ्रष्टाचार: IAS विजय दहिया की तलाश, खोजने में जुटीं ACB की टीमें, कई ठिकानों पर छापा

Tue, 16 May 2023 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 May 2023 01:05 AM IST
सार

फतेहाबाद निवासी रिंकू मनचंदा की शिकायत में एसीबी की टीम ने दिल्ली की महिला पूनम चोपड़ा को तीन लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। महिला ने कहा कि वह उसके 50 लाख रुपये के बिल पास करा देगी। महिला ने मिशन के आयुक्त आईएएस विजय दहिया को यह पैसे देने की बात कही थी।

विज्ञापन
ACB teams engaged in search of IAS Vijay Dahiya
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कौशल विकास निगम में पैसे लेकर बिल पास कराने के मामले में आरोपी आईएएस विजय दहिया की तलाश में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीमें जुट गई हैं। टीमों ने कई संभावित स्थानों पर छापेमारी भी की हैं, हालांकि, अभी तक दहिया ब्यूरो के हाथ नहीं आया है। 12 दिन पहले जिला पंचकूला अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद से ही दहिया भूमिगत है। उधर, हरियाणा सरकार ने पिछले सप्ताह दहिया को दोनों विभागों से रिलीव तो कर दिया है लेकिन अभी तक निलंबित नहीं किया है।

विज्ञापन


मिशन में फैले भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खासे नाराज हैं। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो और मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीमों को इसकी तह तक जाने का आदेश दिया है। इसके बाद से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने प्रदेश में 35 प्रशिक्षण केंद्रों पर छापा मारा था। इसमें एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था, क्योंकि ऑनलाइन अधिक प्रशिक्षणार्थी दर्शाए गए है, जबकि मौके पर काफी संख्या में कम मिले। ऐसे में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं, जमानत खारिज होने के बाद से एसीबी की टीमों ने दहिया की तलाशी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


20 अप्रैल को सामने आया था मामला
फतेहाबाद निवासी रिंकू मनचंदा की शिकायत में एसीबी की टीम ने दिल्ली की महिला पूनम चोपड़ा को तीन लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। महिला ने कहा कि वह उसके 50 लाख रुपये के बिल पास करा देगी। महिला ने मिशन के आयुक्त आईएएस विजय दहिया को यह पैसे देने की बात कही थी, जबकि रिंकू दो लाख रुपये पहले ही महिला को दे चुका था। महिला की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद दहिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed