{"_id":"ff63ea6b8cfbc9caeee11044ae040659","slug":"ac-subzi-mandi-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के रवैये से खफा हैं चंडीगढ़ के आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के रवैये से खफा हैं चंडीगढ़ के आढ़ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में विश्वस्तरीय मंडी खुलने के बाद चंडीगढ़ के मंडी आढ़तियों में प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन अभी तक शहर के व्यापारियों को ऐसी कोई सुविधा नहीं दे सका है।
विज्ञापन
यहां सेक्टर-39 में दूसरी मंडी बनाई जानी है, लेकिन यह योजना पिछले 10 वर्ष से कागजों में ही धूल फांक रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मोहाली के सेक्टर-65 में एसी मंडी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मोहाली में एसी और विश्वस्तरीय मंडी खुलने के बाद से चंडीगढ़ के मंडी आढ़तियों में भी दूसरी मंडी की मांग जोर पकड़ने लगी है। सेक्टर-26 की मंडी के हालात तो दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहा हैं।
विज्ञापन
यहां व्यापारियों व आम जनता के लिए मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। यहां लोगों को साफ-सफाई, पार्किंग, लाइट्स और सुरक्षा व्यवस्था के लिए परेशान होना पड़ता है।
सेक्टर-26 मंडी के बोझ को कम करने के लिए ही सेक्टर-39 में नई मंडी विकसित की जानी है, लेकिन अभी तक इसका नक्शा फाइनल नहीं हो सका है। यहां करीब 75 एकड़ जमीन पर मंडी बनाना प्रस्तावित है।
मोहाली मंडी के निर्माण में ली सलाह
पंजाब मंडी बोर्ड ने मोहाली में शुरू की नई मंडी के लिए चंडीगढ़ के व्यापारियों से भी कई पहलुओं पर सलाह ली थी। वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ प्रशासन ने यहां नई मंडी के निर्माण में कभी व्यापारियों का पक्ष जानने की कोशिश नहीं की, जबकि यह सुविधा व्यापारियों के लिए ही होगी।
मोहाली में जो मंडी बनाई गई है, उसके निर्माण में कई पक्षों पर सलाह ली गई। कई बार की बैठकें भी हुईं, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-39 की मंडी पर कभी सलाह नहीं ली। प्रशासन हमेशा सौतेला व्यवहार करता रहा है। नई मंडी बनाने की प्रक्रिया बहुत ही धीमी गति से चल रही है, जबकि यहां सेक्टर-26 की मंडी में लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।
-दिग्विजय कपूर, अध्यक्ष सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन सेक्टर-26
पिछले कई वर्ष से नई मंडी की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी एक नहीं सुनते। वर्षों से मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।
-राकेश साहनी, व्यापारी
प्रशासन हमारी मांगों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। नई मंडी और मौजूदा मंडी के विकास के संबंध में हम कई बार अफसरों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। अभी तक सारी प्रक्रिया सिर्फ कागजों में ही चल रही है। व्यापारियों की सुविधा के लिए कोई काम नहीं हो रहा है।
-बलबीर सिंह, चेयरमैन सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन, सेक्टर-26
सेक्टर-39 में बनने वाली दूसरी मंडी के प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है। अभी यहां काम शुरू होने में वक्त लगेगा।
दिनेश महाजन, चेयरमैन मार्केट कमेटी