{"_id":"5725ed024f1c1bad075ccf54","slug":"abohar-murder-case-bheem-tank-murder-farm-house-murder-shiv-lal-doda-firozpur-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम टांक की मां बोली, साहब! डोडा को जेल में मिल रही VIP सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम टांक की मां बोली, साहब! डोडा को जेल में मिल रही VIP सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 01 May 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
अबोहर हत्याकांड में मारे गए भीम टांक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल 11 दिसंबर को हुए बहुतचर्चित अबोहर मर्डर केस में मृतक भीम टांक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि फाजिल्का की सब जेल में बंद मुख्य आरोपी शिव लाल डोडा को जेल में मिल रही वीआईपी सुविधाएं मिलने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित के परिजनों में इस आरोप की शिकायत एडीजीपी जेल से की है। भीम टांक की मां कौशल्या देवी, घायल गुरजंट सिंह के भाई रणजीत सिंह राणा व भीम टांक कत्ल संघर्ष कमेटी के कनवीनर गोपी राम सादड़ व कमेटी के सदस्य पार्षद गणेश सब्लानियां व पार्षद धरमवीर मलकट ने एडीजीपी जेल को भेजे गए पत्र में डोडा जेल में मिल रही सुविधाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
पीड़ित परिजनों ने कहा कि डोडा का अपना शराब का कारोबार चलाने के लिए जेल प्रशासन ने न केवल दो मोबाइल फोन उपलब्ध करवा रखे है बल्कि उसकी सेवा के लिए सेवादार भी मुहैया कराने के साथ ही जेल में उसे अलग से कमरा भी दिया गया है। जेल के गेट इस आरोपी के इशारे पर खुलते व बंद होते है।
विज्ञापन
जेल विभाग के अधिकारियों की मिली गत के कारण उसे उच्चस्तरीय सुरक्षा वाली जेल में न रख कर कम सुरक्षा वाली फाजिल्का जेल में रखा गया है। ताकि वह अपनी मर्जी के मुताबिक अपने कारोबारी लोगों से मिल सके। पत्र में मांग की गई है कि अब यह केस फाजिल्का सेशन कोर्ट में चलेगा। मुख्य आरोपी गवाहों को प्रभावित न करे इसलिए उसे फाजिल्का से किसी अन्य जेल में शिफट किया जाए।