फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Singh Sandhu nephew of Shaheed e Azam Bhagat Singh died due to post covid-19 complications

पंजाब: कोरोना से उबरने के बाद शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय संधू का निधन, अमरिंदर सिंह ने जताया शोक

Fri, 14 May 2021 10:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 May 2021 10:54 PM IST
सार

मोहाली के रहने वाले अभय सिंह संधू को छह मई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना को मात देने के बाद उनके निधन से पंजाब में शोक की लहर है। संधू किसान आंदोलन से भी जुड़े थे। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
Abhay Singh Sandhu nephew of Shaheed e Azam Bhagat Singh died due to post covid-19 complications
अभय संधू । - फोटो : @capt_amarinder

विस्तार

कोरोना से उबरने के बाद पंजाब के मोहाली में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें छह मई को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को कोविड-19 के बाद होने वाली जटिलताओं की वजह से अभय सिंह संधू की जान चली गई।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि 'शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू के निधन के बारे में जानकार दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। इलाज पर हुए खर्च को हम वहन करेंगे। वाहेगुरु उन्हें शांति प्रदान करे।'
विज्ञापन


मोहाली के रहने वाले अभय संधू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में बेहद सक्रिय थे और टीकरी व सिंघु बॉर्डर पर डटे थे। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी अभय सिंह संधू के निधन पर दुख जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 63 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। कोरोना के बाद वह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से उबरने में विफल रहे। बता दें कि अभय सिंह संधू शहीद भगत सिंह के छोटे भाई कुलबीर सिंह के पुत्र थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed