फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Singh Chautala targeted Jannayak Janata Party

अभय चौटाला ने जजपा पर साधा निशाना: कहा- गद्दारी करने वालों के साथ ऐसा ही होता, अभी पड़ेगा ED व CBI का छापा

Thu, 14 Mar 2024 07:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Mar 2024 07:57 PM IST
सार

अभय सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी जजपा नेता सलाखों के पीछे जाएंगे। इनके यहां ईडी और सीबीआई के छापे पड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जजपा में केवल मां और बेटा रह जाएंगे।

विज्ञापन
Abhay Singh Chautala targeted Jannayak Janata Party
प्रेस को संबोधित करते अभय सिंह चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर जननायक जनता पार्टी (जजपा) को निशाने पर लिया है। चौटाला ने कहा कि जो लोग किसी से गद्दारी और धोखा करते हैं भगवान उनको वैसे ही नतीजे देता है। इन लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ धोखा किया और उनकी पीठ में छुरा घोंपा था। अब भाजपा ने उनके साथ वैसा ही सलूक किया है। चौटाला ने कहा कि इतना ही नहीं अभी तो इनके घर ईडी और सीबीआई की रेड भी होगी और ये सलाखों के अंदर होंगे।

विज्ञापन


जजपा के पांच विधायकों द्वारा भाजपा के साथ जाने की अटकलों के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि सिर्फ पांच ही नहीं और भी विधायक जाएंगे, केवल मां और बेटा रह जाएंगे। इतना ही नहीं इन दोनों में भी झगड़ा रहेगा कि किसके कारण पार्टी के ये हालात हुए हैं।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि जजपा वालों ने चौ. देवीलाल की नीतियों को भाजपा के सामने गिरवी रख दिया। गठबंधन टूटने के सवाल पर कहा कि यह गठबंधन पैसे के बंटवारे पर टूटा है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला झूठ बोल रहे हैं कि भाजपा ने उन्हें रोहतक से लड़ने को कहा था। सच्चाई यह है कि जेजेपी को भाजपा ने धक्के मार कर बाहर निकाला है। जाते-जाते जेजेपी वाले मनोहर लाल को भी ले बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसान नहीं मनोहर की राह

चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के लिए करनाल लोकसभा जीतना आसान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्योंकि उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया था। विधानसभा में गीता पर हाथ रखकर झूठी कसम खाई थी कि भ्रष्टाचार को खत्म कर दूंगा लेकिन धान घोटाला, शराब घोटाला और रजिस्ट्री घोटाला हुआ है लेकिन किसी की भी जांच रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखी।

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पलटवार

दीपेंद्र हुड्डा के इनेलो पार्टी को वोट काटने वाली कहने के बयान पर चौटाला ने कहा कि अगर इनेलो पार्टी वोट काटने का काम करती है तो वे ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ने क्यों गए। असल में बाप-बेटे ने कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म कर दिया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे गलत बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed