फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Chautala raised questions on Mera Paani-Meri Virasat scheme

Chandigarh News: मेरा पानी-मेरी विरासत योजना पर अभय चौटाला ने उठाए सवाल, घटने के बजाय बढ़ गया धान का रकबा

Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala raised questions on Mera Paani-Meri Virasat scheme
-चौटाला का आरोप-योजना पर करोड़ों रुपये खर्च लेकिन नहीं हुआ लाभ
विज्ञापन

-सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना पर सवाल उठाते हुए इसे अव्यवहारिक और भ्रष्ट योजना करार दिया है। चौटाला का आरोप है कि पिछले तीन साल में इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन प्रदेश में धान का रकबा घटने के बजाय बढ़ गया है। जबकि सरकार की ओर से हर साल 2.5 लाख हेक्टेयर में धान का रकबा कम करने का लक्ष्य रखा गया था। इसलिए इसकी जांच सीबीआई से उच्च न्यायालय की निगरानी में करवाई जाए।

फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से 6 मई, 2020 से योजना शुरू की गई थी। धान के बजाय चना आदि बोने वालों को 7,000 रुपये प्रति एकड़ के सरकारी प्रोत्साहन की घोषणा की। अचंभे की बात यह है कि हजारों करोड़ रुपये बर्बाद करने के बाद भी हरियाणा में धान की बुआई क्षेत्र कम होने के बजाय उलटा बढ़ा है और धान प्रदेश के नए क्षेत्रों जैसे सिरसा, फतेहाबाद आदि जिलों में भी बोई जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed