फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aastha special train from Punjab leaves for Ayodhya Dham

Punjab: पंजाब से रामभक्त अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को ला रही आस्था स्पेशल ट्रेन, जयकारों से गूंजा स्टेशन

Fri, 09 Feb 2024 05:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Feb 2024 05:23 PM IST
सार

पंजाब से रामभक्तों का अयोध्या जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जालंधर कैंट स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जय श्री राम के जयकारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने श्रद्धालुओं का फूल-माला से स्वागत किया।  

विज्ञापन
Aastha special train from Punjab leaves for Ayodhya Dham
जालंधर कैंट स्टेशन से रवाना होते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला। यहां से रामभक्तों को लेकर स्पेशल ट्रेन आस्था सुबह 8:55 बजे अयोध्या धाम को रवाना हुई। सुबह सात बजे से ही भक्तों का स्टेशन पर आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने प्लेटफार्म एक पर हेल्प डेस्क की स्थापना की थी। यहां पर लोगों को उनकी सीट और बोगी नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इस स्पेशल ट्रेन में कपूरथला, जालंधर, कैंट, पठानकोट, गुरदासपुर इलाकों से आए रामभक्त अयोध्या को रवाना हुए। स्टेशन श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। नाचते गाते लोगों ने अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान हाथों में भगवा ध्वज उठाए राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं में बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। वहीं श्रद्धालुओं की सहायता में भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम मौजूद रही। लोगों के मनोबल को और बढ़ाने के लिए भाजपा की सीनियर लीडरशिप भी मौके पर उपस्थित रही। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी ने भक्तों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा में जीआरपी, आरपीएफ और थाना कैंट पुलिस के अधिकारी और तैनात रहे। करीब 15 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी और नौ बजे अयोध्या धाम को रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aastha special train from Punjab leaves for Ayodhya Dham

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा लुधियाना रेलवे स्टेशन

आस्था ट्रेन के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता में लोगों ने स्वागत किया गया। फूलों की वर्षा और ढोल की थाप पर श्रीराम भक्तों का स्वागत किया गया। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर गूंज उठा।

इस दौरान लुधियाना से भी श्री अयोध्या धाम के लिए यात्री रवाना हुए। यात्रियों का रजनीश धीमान ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और तीर्थ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भाजपाइयों ने ट्रेन चालक पर भी पुष्प वर्षा की और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूरी ट्रेन श्रीराम भक्तों से भरी थी। ट्रेन के अंदर भी जय श्रीराम का जयघोष हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed