Punjab election 2022: आप ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग की है कि प्रदेश में उन सभी केंद्रों को थ्री लेयर सुरक्षा मुहैया कराई जाए, जहां वोटिंग मशीनें रखी गईं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. करुणा राजू को पत्र लिखकर पूरे पंजाब में ईवीएम की पूरी सुरक्षा और हर संभव कदम उठाने को कहा है। आप ने ईवीएम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की है। आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने, उम्मीदवारों के साथ कैमरों का लिंक साझा करने और उम्मीदवारों को मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग की है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण पूरी हो गई है लेकिन विभिन्न उम्मीदवारों ने वोटिंग मशीनों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर चिंता व्यक्त की है।
#PunjabElections2022 | Aam Aadmi Party writes to Chief Electoral officer Punjab to take all possible steps "to safeguard complete safety and security of the EVMs" across the state of Punjab.
— ANI (@ANI) February 23, 2022
उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार जिन केंद्रों में वोटिंग मशीन रखी गई हैं, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं हैं। कई जगहों पर सुरक्षा के साथ-साथ रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पटियाला से आप उम्मीदवार अजीतपाल सिंह कोहली ने पटियाला शहर के महिंद्रा कॉलेज में रखी वोटिंग मशीनों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर चिंता व्यक्त की है।
कोहली के मुताबिक महिंद्रा कॉलेज की इमारत में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी और रोशनी की व्यवस्था नहीं है। कॉलेज का एक बड़ा हिस्सा असुरक्षित पाया गया है, जिससे कॉलेज में रखी मशीनों से किसी भी तरह से छेड़छाड़ की जा सकती है। चीमा ने कहा कि यह मामला केवल पटियाला का ही नहीं, बल्कि पंजाब के विभिन्न जिलों से भी इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं, जिस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग की है कि प्रदेश में उन सभी केंद्रों को थ्री लेयर सुरक्षा मुहैया कराई जाए, जहां वोटिंग मशीनें रखी गईं हैं तथा जिन केंद्रों पर वोटों की गिनती होनी है। केंद्रों के अंदर और बाहर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही सभी केंद्रों के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।