फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP writes to CEO Punjab to take all possible steps to complete safety and security of EVMs across Punjab

Punjab election 2022: आप ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Wed, 23 Feb 2022 06:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Feb 2022 06:00 PM IST
सार

आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग की है कि प्रदेश में उन सभी केंद्रों को थ्री लेयर सुरक्षा मुहैया कराई जाए, जहां वोटिंग मशीनें रखी गईं हैं।

विज्ञापन
AAP writes to CEO Punjab to take all possible steps to complete safety and security of EVMs across Punjab
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. करुणा राजू को पत्र लिखकर पूरे पंजाब में ईवीएम की पूरी सुरक्षा और हर संभव कदम उठाने को कहा है। आप ने ईवीएम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की है। आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने, उम्मीदवारों के साथ कैमरों का लिंक साझा करने और उम्मीदवारों को मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग की है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण पूरी हो गई है लेकिन विभिन्न उम्मीदवारों ने वोटिंग मशीनों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार जिन केंद्रों में वोटिंग मशीन रखी गई हैं, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं हैं। कई जगहों पर सुरक्षा के साथ-साथ रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पटियाला से आप उम्मीदवार अजीतपाल सिंह कोहली ने पटियाला शहर के महिंद्रा कॉलेज में रखी वोटिंग मशीनों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर चिंता व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली के मुताबिक महिंद्रा कॉलेज की इमारत में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी और रोशनी की व्यवस्था नहीं है। कॉलेज का एक बड़ा हिस्सा असुरक्षित पाया गया है, जिससे कॉलेज में रखी मशीनों से किसी भी तरह से छेड़छाड़ की जा सकती है। चीमा ने कहा कि यह मामला केवल पटियाला का ही नहीं, बल्कि पंजाब के विभिन्न जिलों से भी इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं, जिस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। 


चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग की है कि प्रदेश में उन सभी केंद्रों को थ्री लेयर सुरक्षा मुहैया कराई जाए, जहां वोटिंग मशीनें रखी गईं हैं तथा जिन केंद्रों पर वोटों की गिनती होनी है। केंद्रों के अंदर और बाहर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही सभी केंद्रों के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed