{"_id":"5b8ac92442c792463c0514a4","slug":"aap-will-contest-lok-sabha-and-vidhan-sabha-elections-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मोड में आप, केजरीवाल ने संभाली कमान, वर्करों को दिए सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मोड में आप, केजरीवाल ने संभाली कमान, वर्करों को दिए सफलता के टिप्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जहां आप ने तैयारियां शुरू कर दी है, वहीं इसकी कमान आप के राष्ट्रीय संयोजक व सीएम दिल्ली अरविंद केजरीवाल ने संभाली है। इसी को लेकर एक अहम बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल ने की। जबकि प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद और अन्य प्रदेश स्तरीय नेता भी बैठक में मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त बैठक हरियाणा की सभी लोकसभा संगठन मंत्री, अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महिला जिला अध्यक्ष, विधानसभाओं के संगठनमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व विधानसभा सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में जहां अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों हरियाणा आप इकाई की ओर से पिछले दिनों चलाए गए ‘हरियाणा जोड़ो’ अभियान की भी समीक्षा की।
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा जोड़ो अभियान के पहले चरण की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं की बधाई दी। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की जनता के लिए हमें दिन-रात एक करना होगा, तभी हम हरियाणा से सीबीआई यानी ( कांग्रेस, भाजपा, इनेलो) के फैलाए भ्रष्ट तंत्र को खत्म कर सकते है। केजरीवाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने घर पर फ्लैक्स लगवाएंगे जिसमें ‘मैं और मेरा परिवार आप पार्टी के साथ है’ लिखा होगा। पूरे हरियाणा में ऐसे 1 लाख फ्लैक्स हरियाणा में कार्यकर्ता अपने घरों में लगवाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि हरियाणा को भ्रष्टाचारियों से बचने के लिए आम आदमी पार्टी ही एक मात्र राजनीतिक विकल्प है। प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा जोड़ो अभियान के पहले चरण में आम आदमी पार्टी हरियाणा के सभी गांव व शहरों में लोगों तक केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए कामों की जानकारी दी है।