फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP said gun culture got boost in Badal and Congress government

आप का आरोप: बादल और कांग्रेस सरकार में गन कल्चर को मिला बढ़ावा, गैर-जरूरी लाइसेंस बांटे

Mon, 14 Nov 2022 08:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Nov 2022 08:44 PM IST
सार

आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मान सरकार का यह फैसला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की छवि को बेहतर बनाएगा। नौजवानों को गलत रास्ते पर जाने से रोकेगा और समाज में शांति-सौहार्द का वातावरण स्थापित करेगा।

विज्ञापन
AAP said gun culture got boost in Badal and Congress government
आम आदमी पार्टी। - फोटो : @AAPPunjab

विस्तार

हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा करने और गैर जरूरी लाइसेंस रद्द करने के मान सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी ने स्वागत किया है। आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि सरकार का यह फैसला आपराधिक छवि के लोगों से हथियार छीनेगा और पंजाब से गन कल्चर को खत्म करेगा।

विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में आप के वरिष्ठ नेता नील गर्ग के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि पिछली बादल और कांग्रेस सरकार ने बड़ी संख्या में गैर जरूरी लोगों को हथियार के लाइसेंस बांटे, जिससे पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा मिला और समाज का माहौल खराब हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जिनमें शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यक्रम में हथियार लहराने के कारण लोगों की जान चली गई। समीक्षा कराने से सही और गलत लोगों का पता चलेगा और सिर्फ जरूरत वाले लोगों को ही हथियार के लाइसेंस मिल सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मान सरकार का यह फैसला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की छवि को बेहतर बनाएगा। नौजवानों को गलत रास्ते पर जाने से रोकेगा और समाज में शांति-सौहार्द का वातावरण स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed