फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP said BJP is plotting to topple Punjab government

BJP पर AAP का आरोप: सात दिन में 10 विधायकों को कॉल, 55 को तोड़ने की कोशिश, रची जा रही सरकार गिराने की साजिश

Tue, 13 Sep 2022 08:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 08:02 PM IST
सार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा पंजाब में हमारे 55 विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। 55 विधायकों को 25 करोड़ के हिसाब से जोड़ें तो 1,375 करोड़ बनते हैं। अगर हम सारे पैसे को जोड़ दें तो करीब 2,200 करोड़ रुपये भाजपा ने आप सरकार को गिराने के लिए रखे हैं।

विज्ञापन
AAP said BJP is plotting to topple Punjab government
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का गंभीर आरोप लगाया है। आप नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि भाजपा ऑपरेशन लोटस के तहत पंजाब की आप सरकार गिराने की साजिश रच रही है। इसके लिए पंजाब में आप विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली और पंजाब भाजपा के कई नेताओं और एजेंटों ने पिछले सात दिनों में फोन कर करीब 10 आप विधायकों से संपर्क किया है। आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर 25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई। फोन करने वाले किसी ‘बाबू जी’ (भाजपा के एक शीर्ष नेता) के साथ आप विधायकों की मीटिंग करवाने की बात कर रहे हैं और भाजपा के सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने का लालच भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मना करने पर उनको सीबीआई और ईडी की छापे की धमकी दे रहे हैं। भाजपा का यह काम गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में तो सफल हो गया क्योंकि कांग्रेस और दूसरी क्षेत्रीय दलों की सरकारों को तोड़ना आसान है लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ना भाजपा के बस की बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीमा ने कहा कि भाजपा पंजाब में हमारे 55 विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। 55 विधायकों को 25 करोड़ के हिसाब से जोड़ें तो 1375 करोड़ बनते हैं। अगर हम सारे पैसे को जोड़ दें तो करीब 2,200 करोड़ रुपये भाजपा ने आप सरकार को गिराने के लिए रखे हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा वाले बताएं कि इतने पैसे कहां से आए? क्या इस महा घोटाले की जांच करने की हिम्मत सीबीआई और ईडी दिखाएगी? 

आरोप बेबुनियाद एवं निराधार: अश्वनी शर्मा
पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार गिराने की साजिश के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावी वादे पूरे नहीं कर पा रही है। इस वजह से वह आरोप लगा रही है। भगवंत मान द्वारा पिछले पांच महीनों में अभी तक 12,000 करोड़ से अधिक का कर्जा विभिन्न ब्याज दरों पर लिया जा चुका है। झूठ की बैसाखियों के सहारे पंजाब की सत्ता हासिल करने वाले भगवंत मान को पंजाब में सरकार चलाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि जनता उनसे जवाब मांगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed