फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   AAP released captain amarinder son and wife swiss bank account number

आप ने जारी किए परनीत और रणइंदर के स्विस बैंक अकाउंट नंबर

Tue, 22 Mar 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Mar 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
AAP released captain amarinder son and wife swiss bank account number
आशीष खेतान्र, आप नेता - फोटो : file photo

रणइंदर सिंह के स्विस बैंक अकाउंट को लेकर आम आदमी पार्टी नेत पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है। पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर रणइंदर और परनीत कौर के स्विस बैंक अकाउंट नंबर जारी किए। इसके साथ ही आरोप लगाया कि कैप्टन के सीएम कार्यकाल के दौरान ही रणइंदर ने करोड़ों रुपये विदेश भेजे।

विज्ञापन


पार्टी नेता आशीष खेतान ने कहा कि 2005 में जब कैप्टन सीएम थे, रणइंदर ने सात कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों केजरिए दुबई और लंदन में दो प्राइम प्रॉपर्टी खरीदी गईं। कैप्टन केकार्यकाल में रणइंदर और परनीत ने करोड़ों रुपये विदेश भेजने के लिए अकाउंट खोले। इन्होंने एचएसबीसी प्राइवेट बैंक जेनेवा में 26 जुलाई 2005 को अकाउंट खोले।
विज्ञापन


इसमें पता न्यू मोती बाग पैलेस पटियाला का दिखाया गया। इन दोनों ने कुछ कंपनियां शुरू कीं, उनके अकाउंट भी इसी बैंक में खोले गए। रणइंदर ने इस कारोबार में अपने ससुर कुलदीप ढींगरा को भी शामिल कर लिया। खेतान ने ढींगरा, रणइंदर और बैंक अधिकारियों केबीच हुई बातचीत केमिनट्स का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के चालान में कहा गया है कि रणइंदर इंग्लैंड के जकरांडा ट्रस्ट केसाथ 460 करोड़ की संपत्ति वाले चार कंपनियों में लाभपात्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भगवंत मान ने कहा कि रणइंदर का मामला एक दिन पहले सुर्खियां बन चुका है, लेकिन न तो सीएम प्रकाश सिंह बादल और न ही डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पहले कैप्टन ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ सीबीआई जांच का विरोध किया था। अब बादल परिवार कैप्टन पर लगे आरोपों पर चुप है।


इससे साफ है कि अकाली और कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मामले में एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं। आप प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने कहा कि कैप्टन के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले सामने आए थे, जिनमें इंट्रानेट स्कैम, लुधियाना सिटी सेंटर स्कैम और अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट स्कैम शामिल हैं, लेकिन इन केसों में कैप्टन को सजा दिलाने के लिए अकालियों ने कुछ नहीं किया। क्योंकि दोनों अंदरखाते मिले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed