फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MP Harbhajan singh one rape murder incident at Kolkata RG Kar Medical College Appeal to make strict laws

Kolkata Case: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह बोले- देश की बेटी को जल्द न्याय मिले, सख्त कानून बनाने की अपील

Sun, 18 Aug 2024 03:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:15 PM IST
सार

कोलकाता की घटना का पूरे देश में विरोध हो रहा है। देशभर में डॉक्टर्स इस घटना के विरोध में स्ट्राइक कर रहे हैं। वहीं अब पूर्व क्रिकेटर व आप सांसद हरभजन सिंह ने भी इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सख्त कानून की मांग की है। 

विज्ञापन
AAP MP Harbhajan singh one rape murder incident at Kolkata RG Kar Medical College Appeal to make strict laws
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेप मर्डर की घटना पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (आप) सांसद हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन सिंह ने कहा कि हाल ही में कोलकाता में हमारे देश की बेटी के साथ जो हुआ वह बहुत गलत था। देश की बेटी तो चली गई लेकिन उसे न्याय दिलाना जरूरी है। उसे न्याय दिलाने के लिए हम सभी को एकसाथ आना चाहिए। 
विज्ञापन


हरभजन सिंह ने कहा कि राजनीतिक दल इस घटना को पॉलीटिकल मुद्दा न बनाएं। बल्कि जो बेटी अब इस दुनिया में नहीं है उसे जल्द से जल्द न्याय दिलाना चाहिए। मेरा ममता दीदी, राज्यपाल, पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और देश के सभी बड़े नेताओं से अनुरोध करता हूं कि यही समय है जब हम सभी को मिलकर इस घटना के दोषियों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर भज्जी ने कहा कि मिलकर ऐसा कानून बनाएं कि अगर भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा घिनौना कृत्य करेगा तो उसे यह ध्यान रखना होगा कि इसके परिणाम क्या होंगे। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हम नहीं चाहते कि आने वाले समय में ऐसा कोई भी काम हो कि जिससे हमारा सिर शर्म से झुक जाए। 


पीजीआई डॉक्टर ने निकाली वॉकथन
इधर पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टरों का विरोध जारी है। रविवार सुबह चंडीगढ़ की लाइफ लाइन सुखना लेक पर कोलकाता की घटनाओं को लेकर पीजीआई के डॉक्टरों ने एक वॉकथन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर्स ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed