फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap mp dr dharamvir gandhi demand prakash singh badal

इलाज के बढ़े रेट वापस ले सरकार: गांधी

Sun, 29 Jun 2014 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 29 Jun 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
aap mp dr dharamvir gandhi demand prakash singh badal

पंजाब सरकार ने हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के तहत आने वाले सभी अस्पतालों और कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों में एक जुलाई से चिकित्सा सेवाएं महंगी कर दी हैं।

विज्ञापन


अस्पतालों में यूजर चार्ज 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं। ‘आप’ के सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने बादल सरकार से बढ़ाए गए रेट वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले गरीब लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


नए रेटों के मुताबिक ओपीडी में चेकअप के लिए दी जाने वाली पर्ची फीस पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दी गई है। अप्रैल 2013 से पहले यह पर्ची फीस केवल दो रुपये थी। पिछले साल अप्रैल में भी सरकार ने रेट बढ़ाए थे। जनरल वार्ड में एडमीशन चार्ज 25 से बढ़ाकर 30 रुपये, प्राइवेट वार्ड में 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर वाले कमरे के लिए मरीजों को 100 रुपये प्रति दिन देना होगा जबकि इससे पहले 50 रुपये देने होते थे। आपरेशन चार्ज भी बढ़ा दिए गए हैं।

माइनर सर्जरी के लिए चार्ज 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये, मेजर सर्जरी के लिए 750 से 1000 रुपये, एक्सरे चार्ज 70 से 80 रुपये, ईसीजी चार्ज 40 से 60 रुपये, अल्ट्रासाउंड स्कैन के लिए 150 से 200 रुपये, मेडिको लीगन एग्जामिनेशन चार्ज 200 से 300 रुपये, एंबुलेंस चार्ज सात रुपये प्रति किमी से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किमी कर दिए गए हैं। प्रति यूनिट ब्लड चार्ज 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed