फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MP bhagwant mann arrived drunk in shaheedi diwas, organically

वीडियो: शहीदी समारोह में शराब के नशे में पहुंचे भगवंत मान

Tue, 27 Oct 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Tue, 27 Oct 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
AAP MP bhagwant mann arrived drunk in shaheedi diwas, organically

संगरूर से सांसद भगवंत मान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में रविवार को गांव बरगाड़ी में आयोजित शहीदी समारोह में शराब पीकर पहुंचने के गंभीर आरोप लगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सांसद मान अपनी पार्टी के स्टेट कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर के साथ स्टेज पर बैठे थे। इस दौरान उनके साथ बैठे एक अन्य नेता को उनसे शराब की बदबू आई।
विज्ञापन


उन्होंने आयोजकों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने मान को स्टेज से उतार दिया और बाद में उन्हें समारोह स्थल से ही बाहर जाने को मजूबर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-



सिख जत्थेबंदियों ने सरकार को 15 तक का

AAP MP bhagwant mann arrived drunk in shaheedi diwas, organically

उधर बरगाड़ी (फरीदकोट)। के खेल स्टेडियम में बहिबल कलां गोलीकांड में मारे गए दो सिख नौजवानों के शहीदी समारोह में पंथक जत्थेबंदियों की तरफ से संघर्ष की नई रूपरेखा के तहत नौ प्रस्ताव पारित किए गए।

इसके माध्यम से पंजाब सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि 15 नवंबर तक मामले को न सुलझाया गया तो सिख जत्थेबंदियों की तरफ से शिअद सांसदों, विधायकों और एसजीपीसी सदस्यों के घरों का घेराव किया जाएगा।

शहीदी समारोह में सिख प्रचारक भाई पंथप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि एक जून को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला से गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप चोरी होने की घटना के करीब तीन माह बाद आरोपियों ने उसी गुरुद्वारा साहिब के बाहर पोस्टर लगाकर गुरु साहिब की बेअदबी करने की चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार नहीं जागी। फिर 12 अक्तूबर को गांव बरगाड़ी में बेअदबी की शर्मनाक घटना सामने आई। इसके खिलाफ रोष जताने वाले लोगों पर सरकार ने पुलिस से फायरिंग करवाई जिसमें दो नौजवान मारे गए और कई लोग घायल हो गए।

अब इस मामले में बेकसूर सिख नौजवानों को फंसा कर पूरे समाज को बदनाम किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। समारोह में एसजीपीसी की तरफ निलंबित पंज प्यारों के प्रतिनिधि भाई मलकीत सिंह ने संकट के समय में सिख समाज को आपसी मतभेद भुलाकर पंथक एकता दिखाने का आह्वान किया।
पुलिस फायरिंग में मारे गए दोनों नौजवानों को शहीद का दर्जा
इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी की घटना को लेकर उपजे बवाल के लिए सीधे रूप से पंजाब सरकार और बादल परिवार पर तीखे हमले बोले गए। इस दौरान गांव बहिबल कलां में पुलिस फायरिंग में मारे गए दोनों सिख नौजवानों गुरजीत सिंह सरावां और किशन भगवान सिंह नियामीवाला को कौम के शहीद का दर्जा दिया गया और दोनों के परिवारों को गोल्ड मेडल दिया गया।

 समारोह के अंतिम चरण में सिख प्रचारक संत बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने पंथक जत्थेबंदियों के नेताओं की हाजिरी में एक-एक करके नौ प्रस्ताव संगत के सामने रखे जिन्हें जयकारों के साथ पास करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed